17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर सपने में दिखाई दे मरे हुए लोग तो इस बात का है संकेत, जानिए

-Dreams Facts: कोई भी इंसान सपना ( Dreams ) देख सकता है। हालांकि, इन सपनों में क्या दिख रहा है, इसका बड़ा महत्व है।-कहा जाता है कि सपने में दिखाई देने वाली हर चीज और बातों का जिंदगी ( Lifes ) से कोई ना कोई जुड़ाव होता है। -इसलिए सपने में मिलने वाले हर संकेत पर ध्यान दें, तो जीवन में बड़ा बदलाव हो सकता है।-अगर सपने में कोई मृत व्यक्ति दिखाई दें तो उसके क्या मायने हो सकते हैं। आइए जानते हैं...

2 min read
Google source verification
meaning of appearing in the dream of the dead people know

अगर सपने में दिखाई दे मरे हुए लोग तो क्या है मतलब, जानिए

नई दिल्ली।
Dreams Facts: कोई भी इंसान सपना ( Dreams ) देख सकता है। हालांकि, इन सपनों में क्या दिख रहा है, इसका बड़ा महत्व है। कहा जाता है कि सपने में दिखाई देने वाली हर चीज और बातों का जिंदगी ( Lifes ) से कोई ना कोई जुड़ाव होता है। इसलिए सपने में मिलने वाले हर संकेत पर ध्यान दें, तो जीवन में बड़ा बदलाव हो सकता है। अगर सपने में कोई मृत व्यक्ति दिखाई दें तो उसके क्या मायने हो सकते हैं। आइए जानते हैं...

नहीं देखी होगी ऐसी मछली, 800 किलो का है वजन, 20 लाख है कीमत, जानिए इसकी खासियत

सपने में मरे हुए लोगों का नजर आना कई बातों का संकेत हो सकता है। कहा जाता है कि ऐसा बार—बार होना, आत्मा आपसे संपर्क साधना चाह रही है। जब व्यक्ति नींद में होता और उसकी पांचों इंद्रियां शांत होती हैं, तब सपने के माध्यम से आत्माएं ऐसा करती हैं। सपने में आत्मा का दिखाई देना जीवन में होने वाले बदलाव की ओर भी संकेत देता है। कुछ लोगों का मानना है कि आत्मा सपने में आकर हमें यह सूचना देने की कोशिश करती है कि वह अपनी दुनिया में खुश है और हम उनके चले जाने पर दुखी न हों।

Ghost Detector की मदद से आप भी कर सकते हैं आत्माओं से बात, जानें कैसे करता है काम?

सपनों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए
कुछ लोगों का कहना है कि सपनों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सपनों में मृतात्माएं कोई संदेश, चेतावनी या सलाह लेकर आती हैं। हमें इस बात को समझना होगा और उसके मुताबिक सतर्क रहने की जरूरत होगी। इसका मतलब है कि परिवार में कुछ अच्छा होने वाला है। यह शादी, बच्चे का जन्म या अन्य कोई शुभ घड़ी का संकेत होता है। यदि सपने में कोई रिश्तेदार या दोस्त हमें कोई चीज देता हुआ नजर आता है, तो इसे शुभ माना जाता है। इसका यह मतलब होता है कि कोई अच्छी खबर आने वाली है।