28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदर्शन के दौरान टैंकर के नीचे आ गया छात्र, लेकिन उससे पहले हुआ था कुछ ऐसा जिसे देख थम जाएंगी सांसें

इन दिनों मणिपुर के छात्र का चमत्कारी तरीके से बचने वाला वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification

image

Priya Singh

Jul 24, 2018

Miraculous escape for Manipur student after cops baton charge

प्रदर्शन के दौरान टैंकर के नीचे आ गया छात्र, लेकिन उससे पहले हुआ था कुछ ऐसा जिसे देख थम जाएंगी सांसें

नई दिल्ली। इन दिनों मणिपुर के छात्र का चमत्कारी तरीके से बचने वाला वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छात्र चलते तेल टैंकर के नीचे आता दिख रहा है। जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसमें दिख रहा है कि एक छात्र पर पुलिस लाठियां भांज रही है। इसी बीच पुलिस की मार से बचने के लिए छात्र पीछे हटते हुए जाता है इसमें वह रॉंग साइड से आते हुए ऑइल टैंकर के नीचे आ जाता है। गौरतलब है कि, इस घटना में छात्र की जान तो बच गई लेकिन उसे गंभीर चोट आई है। जानकारी के लिए बता दें कि, सोशल मीडिया पर केवल वीडियो ही वायरल हो रहा था। घटना कहां की है यह पता नहीं चल पा रहा था लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह वीडियो मणिपुर का है।

सेल्फी लेने के चक्कर में बाथरूम के फ्लोर पर गिरी ये एक्ट्रेस, Video हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

जानकारी के लिए बता दें कि, मणिपुर यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन ने बीते महीने यहां के कार्यरत वाइस चांसलर को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद यूनिवर्सिटी को बंद कर दिया गया। यह वीडियो 16 जुलाई की बताई जा रही है। डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स अलायंस ऑफ मणिपुर (DESAM) की अगुआई में छात्र इम्फाल में नित्याई पाथ चुटेक इलाके में स्थित राज्य बीजेपी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों की मणिपुर पुलिस के साथ खींचतान हुई और इसी दौरान एक सब इंस्पेक्टर की लाठी लगने से DESAM का महासचिव ओईनाम शीतल सड़क पर गिर गया और ऑयल टैंकर की चपेट में आ गया।

14 महीने भारत में रहने के बाद लड़का बोला, ''मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहता..हिंदुस्तान बहुत अच्छा है''

बता दें कि, मुख्यमंत्री ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा भी किया। निजी अस्पताल में भर्ती ओइनाम का मल्टीपल फ्रैक्चर आने की वजह से ऑपरेशन किया जाएगा।

कारगिल: कोई राइफल नहीं थी फिर भी 4 पाकिस्तानियों को फाड़कर बिखेर दिया, दुश्मन पर अकेले ही टूट पड़ा था देश का लाल