इस रचनात्मक ट्वीट को देखकर हर कोई नागपुर पुलिस की तारीफ कर रहा है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर मीम के कैप्शन में लिखा, ''इस बंधन को टूटने न दें...क्योंकि बहुत कुछ होता है.'' नागपुर पुलिस ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए घर से बाहर निकलते वक्त लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया था।