12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सब जानना चाहते थे पशुपतिनाथ मंदिर की संपत्ति के बारे में, अब हुआ खुलासा तो उड़े लोगों के होश

सबसे ज्यादा पैसे वाले हिंदू मंदिरों में शुमार है पशुपतिनाथ मंदिर मंदिर की आय लोगों के उत्सुकता का विषय रही है किलो में सोना, हजारों बीघा जमीन, अरबों में पैसा
2 min read
Google source verification
Nepal Pashupatinath temple owns 9 kg gold 1.3 billion rupees cash

सब जानना चाहते थे पशुपतिनाथ मंदिर की संपत्ति के बारे में, अब हुआ खुलासा तो उड़े लोगों के होश

नई दिल्ली।नेपाल ( Nepal ) के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर ( Pashupatinath temple ) के पास नौ किलो सोना, 316 किलो चांदी है। इसके अलावा मंदिर का 1.29 अरब रुपया ( नेपाली मुद्रा ) बैंकों में जमा है। इसका जिक्र एक मीडिया रिपोर्ट में किया गया है। मंदिर की आय अनेक लोगों के लिए उत्सुकता का विषय रही है। ऐसा माना जाता है कि पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल के सबसे ज्यादा पैसे वाले हिंदू मंदिरों में शुमार है। यहां रोज हजारों नेपाली और भारतीय नागरिक पैसे, सोना और चांदी का चढ़ावा चढ़ाते हैं।

सोशल मीडिया पर किया जा रहा है दावा अमित शाह के गृहमंत्री बनने के बाद फारुक अब्दुल्ला ने बोला 'भारत माता की जय'! जानें क्या है सच्चाई

400 ईसा पूर्व से विद्यमान है यह मंदिर

मंदिर के शासी निकाय की ओर से बीते दिन को प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, मंदिर में पिछले 56 साल में चढ़ावे के रूप में 9.27 किलो सोना, 316 किलो चांदी चढ़ाए गए हैं। इन आंकड़ों का जिक्र एक अखबार में की रिपोर्ट में किया गया है। मंदिर कब बना इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है मगर कुछ लोगों का कहना है कि यह मंदिर परिसर 400 ईसा पूर्व से विद्यमान है।

ये बुजुर्ग सरदार गर्मी में लोगों की कर रहा है इस तरह मदद, वीडियो देखकर आप भी करेंगे तारीफ

आय पता लगाने के लिए गठित की गई समिति

पशुपति एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट (पीएडीटी) द्वारा मंदिर की आय का पता लगाने के लिए एक समिति गठित की गई थी जिसने 1962 से लेकर 2018 तक की अवधि के दौरान प्राप्त सोने व चांदी का जिक्र किया गया है। इसके अलावा 25011-18 में श्रद्धालुओं से 1.044 किलो सोना और 198 किलो चांदी संग्रहित हुए।

मनोहर लाल खट्टर के साथ सेल्फी लेना चाहता था ये लड़का लेकिन मुख्यमंत्री ने गुस्स में कर दिया कुछ ऐसा, अब ट्विटर पर हो रही है आलोचना

1962 से पहले की आय का नहीं है लेखा-जोखा

रिपोर्ट के अनुसार, पीएडीटी के बैंक खाते में 1.29 अरब रुपए जमा हैं। पीएडीटी के कोषाध्यक्ष मिलन कुमार थापा की अध्यक्षता वाली समिति के अनुसार, 1962 से पहले की आय का कोई लेखा-जोखा उपलब्ध नहीं है।

टेंशन दूर करने के लिए निकाला गया अनोखा तरीका, लात घूंसे चलाकर लोग कर रहे हैं ये काम

इनपुट-आईएएनएस