
टेंशन दूर करने के लिए निकाला गया अनोखा तरीका, लात घूंसे चलाकर लोग कर रहे हैं ये काम
नई दिल्ली। टेंशन या फिर कहें स्ट्रेस किसी को भी हो सकता है। कई बार देखा जाता है कि काम के टेंशन की वजह से तनाव रहता है जिसका असर सीधे आपकी सेहत पर पड़ता है और आपको नुकसान में डाल सकता है। न्यूयॉर्क की एक कंपनी के कर्मचारी इसी तरह के स्ट्रेस को झेल रहे थे जिसके बाद उन्हे तनाव से बचाने के लिए यहां के एक डिजाइन स्टूडियो ने खास तरीका निकाला है।
न्यूयॉर्क के डिजाइन स्टूडियो ने अपने कर्मचारियों को तनाव-मुक्त बनाने के लिए सड़क पर जगह-जगह पंचिंग बैंग लगा दिए। जिसपर लोग लात-घूंसे चला कर अपने तनाव को कम कर सकें। अमरिका में हुए एक सर्वे में सामने आया था कि 55 प्रतिशत वयस्क काम के दौरान तनाव ग्रस्त महसूस करते हैं उन्हे टेंशन से गुजरना पड़ता है। बाकी लोगों का कहना था कि उन्हे आने वाले समय के काम की चिंता लगी रहती है और इसका असर उनकी हेल्थ के लिए ख़तरा साबित हो सकता है। जिसके बाद डिज़ाइन स्टूडियो ने यह अनोखा तरीका निकालकर कर्मचारियों को तनाव मुक्त बनाए रखने की तरफ काम किया है।
डिज़ाइन स्टूडियो द्वारा सड़कों पर लगाए गए इन पंचिंग बैग पर लोग जमकर लात-घूंसे चलाते हैं ताकि तनाव दूर हो सके। इन पंचिंग बैग्स को जगह-जगह खंभों पर लगाया गया है जिसके बाद यहां कई युवाओं के अलावा बुजुर्ग लोगो को भी इनपर पंच मारते हुए देखा गया है। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Published on:
06 Jun 2019 11:54 am
