
शाहरुख खान ने दिया इस कपल को खास तोहफा, रातों रात हो गया फेमस
नई दिल्ली। शाहरुख खान आज भी अपने प्रशंसकों के लिए भगवान हैं। यही वजह है कि जब भी उनके प्रशंसक मुंबई जाते हैं तो मुंबई के बांद्रा के बैंड स्टैंड पर बने शाहरूख के आलीशान बंगला ‘मन्नत’ जाना नहीं भूलते हैं। आज हम आपको यह बात इसलिए भी बता रहें हैं कि क्योंकि शाहरूख खान ने मन्नत आए एक कपल को शादी का एक खूबसूरत तोहफा दिया है। इसके बाद से ही इस कपल की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गई।
दरअसल, शादी के बाद यह कपल शाहरुख के बंगले मन्नत के सामने पहुंचा और फोटो खिंचवाई। इसके बाद इस कपल ने ट्विटर पर अपनी तस्वीर शेयर की और उसमें शाहरुख खान को टैग कर दिया। फोटो के साथ कपल ने लिखा कि ‘लोग कहते हैं कि शादी करने के बाद मंदिर जाओ, हमने यही किया!!! हम जानते हैं शाहरुख, आपने हमें देखा है और हाथ लहराया!!! बेहद शुक्रिया सर!!! और धन्यवाद इस दिन को खास और परफेक्ट बनाने के लिए।’
शाहरुख ने दिया ये जवाब
वहीं शाहरुख ने जब कपल का ट्वीट देखा, तो उन्होंने रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘गॉड ब्लेस यू’। बता दें कि शाहरुख के रीट्वीट करने के बाद ही कपल की यह फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। वहीं इसके वायरल होने के बाद शाहरुख के दूसरे कई फॉलोवर्स भी उनसे पूंछने लगे कि आप हमें कब रिप्लाई करेंगे। बता दें कि 21 दिसंबर को शाहरूख की फिल्म ‘जीरो’ रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी अहम किरदार निभा रहीं हैं।
यहां हैं कई सेलेब्स के आलीशान बंगले
वैसे तो शाहरूख खान के बंगले मन्नत के आस-पास और भी कई सेलेब्स के आलीशान बंगले हैं लेकिन खास बात यह है कि यहां पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में फैंस आकर शाहरुख की स्टाइल में फोटो खिंचवाते हैं। बता दें कि शाहरूख के इस बंगले का नाम बॉलीवुड फिल्म ‘बाजीगर’ में भी उपयोग किया गया था।
Published on:
17 Dec 2018 01:58 pm
