6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Optical Illusion: इस रंग-बिरंगी तस्वीर में छिपे हैं अंग्रेजी के 6 शब्द, 6 सेकेंड में ढूंढ लिए तो आपके पास है बाज जैसी नजरें

ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। इन तस्वीरों को कई लोग एक दूसरे शेयर के चैलेंज भी कर रहे हैं, क्योंकि इनमें पहेली होने के साथ-साथ ये आपके आईक्यू लेवल को जज करने में मददगार होती है।

2 min read
Google source verification
Optical Illusion Can You Find Six Hidden Words In This Colorfull Picture In 6 Seconds

Optical Illusion Can You Find Six Hidden Words In This Colorful Picture In 6 Seconds

पहेलियां हल करने में आपकी रुचि है या फिर दूसरों के चैलेंज देने में आपको मजा आता है तो ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। ऑप्टिकल इल्यूजन यानी आंखों का धोखा। इसका मतलब है आपको जो दिखता है वो पहली नजर में हकीकत नहीं होती औऱ जो हकीकत होती है आपको एक बार फिर समझ नहीं आती। इस तरह की तस्वीरें दिमाग को घुमाकर रख देती हैं। इसमें छिपे जवाब खोजना हर किसी के बस की बात नहीं है। जिनका आईक्यू लेवल अच्छा हो और जिनके पास बाज जैसी नजरें हों वही ऐसी तस्वीरों में जवाब ढूंढने में सफल होते हैं।

सोशल मीडिया पर भी इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं। ऐसी ही एक तस्वीर है जिसमें कुछ लोग और जानवर आपको दिखाई देंगे।

रंग बिरंगी इस तस्वीर में आपके लिए जो चुनौती है वो है, इसमें छिपे 6 शब्दों को खोज निकालना। पहली बार में भले ही आपको ये टास्क आसान लग रहा हो, लेकिन इतना आसान है नहीं। क्योंकि तस्वीर में कुछ शब्द तो आपको आसानी से दिख जाएंगी लेकिन पूरे 6 शब्दों को ढूंढने में आपको काफी मशक्कत करना पड़ेगी।

यह भी पढ़ें - Optical Illusion: इस Halloween Party में छिपा है चोर, सात सेकेंड में खोज लिया तो आपके पास है जासूस जैसी नजर

इस तस्वीर में एक कमरा और किचन दिखाई दे रहा है। इसमें कुछ सामान भी रखे हैं। एक लड़का और एक लड़की भी तस्वीर में मौजूद हैं। एक प्यारी सी बिल्ली भी फोटो में आपको नजर आ जाएगी। लेकिन आपका चैलेंज है इन सब चीजों के बीच छिपे 6 वर्ड्स को ढूंढना।



यहां मिलेगा जवाब
इस तस्वीर में कुछ शब्दों पर आपकी नजर तुरंत पड़ गई है। मसलन शीशे पर लिखा Mirror शब्द आपने तुरंत देख लिया होगा। इसके अलावा बिल्ली की पूंछ पर लिखा CAT वर्ड भी आपको दिख गया है। लेकिन इसके अलावा भी कुछ वर्ड हैं।

इनमें एक वर्ड है Cord. जैसा की नाम से ही पता चल रहा है कि ये एक तार है, ये तार टेलीविजन का है, जो तस्वीर में दिखाई दे रही है। इसके अलावा एक शब्द है Tilles ये भी आपको नाम से पता चल जाएगा कि, किचन के फ्लोर पर लगी टाइल्स में ये वर्ड छिपा है।


वहीं एक और शब्द जिसे आप ढूंढ रहे हैं वो है STRAW, ये आपके तस्वीर में मौजूद लड़के के हाथ में पकड़े हुए झाडू पर लिखा दिख जाएगा। जबकि पहेल की छठवां शब्द Couch है। ये भी आपको काउच पर लिखा हुआ दिख जाएगा।

यह भी पढ़ें - Optical Illusion: इस प्यारी सी फैमेली की तस्वीर में छिपी है बतख, चमगादड़ और तितली, 99 फीसदी ढूंढने में हो गए फेल