
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक पुलिस वाले का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में पुलिस वाला लोगों के सिर से हेलमेट निकालते हुए नजर आ रहा है। वो दुपहिया वाहन चालकों के सिर से हेलमेट निकालता है ओर फिर हेलमेट निकालकर जमीन पर पटक देता है। ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये वीडियो है कहां का। लेकिन लोग कह रहे हैं कि सिर पर घटिया किस्म के हेलमेट नहीं होने चाहिए। इसलिए लोग इस पुलिस वाले के काम को सही बता रहे हैं।
कलाबाजी करने के लिए ट्रेन की तारों के ऊपर चढ़ा युवक, वीडियो देखकर लोग हैरान