
नई दिल्ली। बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी अदाकारी से जलवे बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना 37वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर उनके पति निक जोंस ने एक शानदार पार्टी थी। इसमें पिगी चॉप्स ने जहां अपनी बेशकीमती ड्रेस से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। तो वहीं उनकी बर्थडे सेरेमनी में रखा गया केक भी कुछ कम नहीं था। इसकी कीमत लाखों में थी।
बताया जाता है कि प्रियंका के पति निक ने अपनी पत्नी के लिए एक खास केक बनवाया था। जिसका कलर उनकी बीवी की ड्रेस की मैचिंग का रखा गया था। तभी केक का एक हिस्सा रेड और बाकी हिस्सा गोल्डन कलर का था। केक की हाइट करीब चार फीट की थी। इवेंट की तस्वीरें प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।
कहा जा रहा है कि पिगी चॉप्स के बर्थडे केक की कीमत करीब 3.45 लाख रुपए थी। केक को डिजाइन कराने का पूरा आईडिया निक का था। इस केक को डिवाइन डेलीकेसीज ने बनाया था। पांच टायर वाले इस केक को वनीला और चॉकलेट फ्लेवर में बनाया गया था।
Updated on:
29 Jul 2019 05:27 pm
Published on:
29 Jul 2019 05:27 pm
