
,,
नई दिल्ली। आज के समय में बच्चों को बचपन से ही प्रतियोगिता का सामना करना पड़ता है। उनके कोमल मन में दूसरे बच्चों से प्रतियोगिता करने की भावना डालना बेहद गलत है। प्रतियोगिता करना की एक उचित आयु होती है। और अगर ये भावना बच्चों में खुद ही आ जाए तो ये और भी अच्छा है। आज हम आपको इतना ज्ञान इसलिए दे रहे हैं क्यों कि सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में दिखाया दिखाया गया है कि कैसे बच्चों को रैंक दिया है। ये तस्वीर बताती है कि आजकल स्कूलों के बच्चों के भी मन में प्रतियोगिता करने की भावना डाली जा रही है।
इस तस्वीर से साबित होता है कि बच्चों को खुद को साबित करने के लिए नंबरों की रेस में दौड़ लगानी पड़ती है। ट्विटर पर नन्हें बच्चों की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक होर्डिंग शेयर की गई है जिसमें नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और पहली कक्षा के टॉपर्स के नाम और तस्वीर छपी है। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद कई लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि इतनी छोटी सी उम्र में बच्चों के मन में प्रतियोगिता करने की भावना डाल रहे हैं।
Published on:
01 Oct 2019 11:12 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
