
गजब का गमला! अब पौधे का मूड बताएगा और रखेगा उसका खास ख्याल
इंसान खुशनसीब है कि उसे ऐसी क्षमताएं मिली हैं जिनका इस्तेमाल करके वह अपनी भावनाएं और मूड को स्वयं बता सकता है। लेकिन उन जीवित नन्हे पौधों के बारे में सोचिए जो चाहकर भी आपको ये नही बता सकते कि उन्हें कैसा महसूस हो रहा है। पेड़ और पौधों को किस समय किस चीज की जरूरत होती है, इसे व्यक्त करना उनके लिए काफी मुश्किल होता है। वे हमारी तरह वर्बली अपनी फीलिंग्स को बयां नहीं कर सकते। उनकी इसी परेशानी को दूर करने के लिए एक अनोखा डिवाइस लॉन्च किया गया है जिससे आप जान सकेंगे कि वे कब, क्या और कैसा महसूस कर रहे हैं।
बेल्जियम के डिजाइनर विवियन म्यूलर ने एक ऐन्थ्रपमॉर्फिक वास (मानवरूपी गमला) तैयार किया है जिसमें सेंसर लगे हैं। इस स्मार्ट प्लांटर का नाम 'लुआ' है। इसमें लगे सेंसर आपके पौधों को जीवित रखने के लिए सॉइल मॉइश्चर, टेंपरेचर और लाइट एक्सपोजर को मेजर कर सकते हैं। इस गमले में 2.4 इंच की एलसीडी स्क्रीन दी गई है, जिसमें सेंसर के जरिए पौधों के 15 तरह के इमोशन्स दिखाई देते हैं।
यह भी पढ़ें-कोरोना महामारी के बीच साउथ कोरिया में बना अजीबोगरीब मास्क, तस्वीरें देख कर आप भी रह जायेंगे दंग
मान लीजिए, अगर आपका पौधा ठंड महसूस कह रहा है तो स्क्रीन पर दांत कड़कड़ाते हुए चेहरा नजर आएगा। ऐसे ही बहुत गर्मी होने पर डिस्प्ले पर पसीना और पर्याप्त पानी मिलने पर डिस्प्ले पर स्माइल करता हुआ चेहरा दिखाई देगा। जब कभी भी आपके पौधे में पानी ज्यादा हो जाएगा या फिर पौधा डिहाइड्रेटेड महसूस करेगा, तो डिस्प्ले पर आपको जीभ बाहर निकली नजर आएगी। इतना ही नहीं, इस गमले में 15 रियल-टाइम ऐनिमेशन भी दिए गए है।
लुआ प्लांटर मोशन सेंसिंग फीचर के साथ आता है, जो मूवमेंट को फॉलो करता है। जब भी गमले के सामने कोई मूवमेंट होगा तो वह इसे अपने आंखों से फॉलो करेगा। यह स्मार्ट प्लांटर एक फ्री ऐप से कनेक्टेड है, जहां क्यूआर कोड के जरिए आप लॉग-इन करके देख सकेंगे कि आप किस तरीके के प्लांट का ध्यान रख रहे हैं। फिलहाल पैरंट कंपनी Mu Design इसके लिए फंडिंग इकट्ठा कर रही है, ताकि इसे इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-लाइन में खड़े रहकर रोजाना 16000 कमाता है ये शख्स, ये है बिजनेस ट्रिक
Updated on:
20 Feb 2022, 1:51 PM IST
Published on:
20 Feb 2022, 1:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.