2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना महामारी के बीच साउथ कोरिया में बना अजीबोगरीब मास्क, तस्वीरें देख कर आप भी रह जायेंगे दंग

इन दिनों एक खास तरह का मास्क काफी चर्चा में है। साउथ कोरिया में ऐसा मास्क बनाया गया है जो सिर्फ नाक को ढकेगा।मगर ऐसे मास्क का क्या काम जो मुंह खुला छोड़ दे आइये आपको बताते हैं इस ख़ास तरह के मास्क के बारे में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Arsh Verma

•

Updated: 4 Feb 2022, 10:22 PM IST

South Korea Launched Nose Mask to cover nose while eating

South Korea Nose Mask:

कोरोना का प्रकोप अभी भी दुनिया में जारी है। भारत के साथ-साथ अन्य देशों में कोरोना के मामले रोजाना बरक़रार हैं। हालांकि भारत में रोजाना के कोरोना मामलों में गिरावट देखि गयी है, मगर अभी भी खतरा टला नहीं है। दो गज दूरी, मास्क है जरूरी वाला नियम अभी भी लागू है। मगर इन सबके बीच इन दिनों एक खास तरह का मास्क काफी चर्चा में है। साउथ कोरिया में ऐसा मास्क बनाया गया है जो सिर्फ नाक को ढकेगा। मगर ऐसे मास्क का क्या काम जो मुंह खुला छोड़ देगा जिससे संक्रमित होना का खतरा काफी बड़ जाता है।


साउथ कोरिया में कॉस्क नाम का नया मास्क लॉन्च किया गया है जो काफी डिमांड में है। इस मास्क को एक खास काम के लिए बनाया गया है। कोरोना काल में जब लोग खाना खाने कहीं बाहर जाते हैं तो उन्हें पूरा मास्क उतार कर ही भोजन करना पड़ता है। मगर अब जिस मास्क का आविष्कार हुआ है ये खाना खाते समय भी लगाया जा सकता है।


कॉस्क मास्क खाना खाने के दौरान लगाने के लिए ही बनाया गया है। इससे मुंह खुला रहेगा जिससे आदमी आसानी से खा सकता है वहीं नाक ढकी रहेगी।मास्क को कुछ लोग पसंद कर रहे हैं मगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका मजाक बनाया जा रहा है।

लोगों का कहना है कि मास्क का मुख्य काम ही है मुंह और नाक को ढंकना जिससे कोरोना वायरस इन दोनों अंगों के जरिए शरीर ना प्रवेश करे। दोनों में से किसी भी एक अंग को अगर खोल ही दिया तो दूसरे को ढकने का कोई लॉजिक ही नहीं रह जाता है।


द गार्जियन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार कोरियन संपनी एटमेन ने इस मास्क को बनाया है और इसकी कीमत 607 रुपये है। कंपनी के अनुसार इस मास्क को रेगुलर मास्क के नीचे पहना जाता है। खाना खाने के दौरान साधारण मास्क को उतार सकते हैं और उस वक्त ये पहने रहा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर मास्क को काफी ट्रोल किया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के डीकिन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर कैथरीन बेनेट ने कहा कि सिर्फ नाक को ढकने का आइडिया बहुत ही विचित्र है। उन्होंने कहा कि इससे बेहतर है कि इंसान मास्क ना ही लगाए।


यह भी पढ़ें-क्यों हमेशा पीले बोर्ड पर ही लिखे होते हैं रेलवे स्टेशन के नाम, जानिए इसके पीछे की रोचक वजह