18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति को चोर बताने वाली सोफिया हयात का हुआ मिसकैरेज, बॉडी का हुआ यह हाल

अब सोफिया ने सोशल मीडिया पर मिसकैरेज का दर्द बयान किया। उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा...

2 min read
Google source verification

image

Priya Singh

May 18, 2018

sofia hayat opens up about suffering a miscarriage in instagram

पति को चोर बताने वाली सोफिया हयात का हुआ मिसकैरेज, बॉडी का हुआ यह हाल

नई दिल्ली। मॉडल से नन बनी 'बिग बॉस 8' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं सोफिया हयात ने बीते दिनों उन्होंने पति पर फ्रॉड होने का आरोप लगाया था। रिश्ते के बुरे दौर की वजह से उन्हें अपना बच्चा भी खोना पड़ा था। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में दोनों के अलगाव की खबर आई थी। सोफिया ने पिछले दिनों पति पर चोरी का आरोप भी लगाया था। उनका कहना था कि उसने पैसों के लिए हमारी सगाई की अंगूठी भी बेच दी। यह खबर सोशल मीडिया पर खुद सोफिया ने दी थी। अब सोफिया ने फिर से अपनी निजी जिंदगी से जुड़ीं एक खबर इंस्टा पर शेयर की है। यह खबर फैंस को हिला कर रख दिया है। सोफिया ने अपना बच्चा भी खो दिया है। और अब सोफिया ने सोशल मीडिया पर मिसकैरेज का दर्द बयां किया। सोफिया अपना बच्चा भी खोया है। वो मां बनने वाली थीं, लेकिन उनका मिसकैरेज हो गया। सोफिया इस दर्द से खुद को संभाल नहीं पा रही हैं।

सोफिया ने अपने इन्स्टा अकाउंट पर लिखा है, 'मिसकैरेज के बाद मेरी बॉडी। मैं अपनी बॉडी से बहुत प्यार करती हूं। बेबी एक्स्पेक्ट करने और फिर उसे खोने के बाद शेप ऐसा हो गया। खबर के साथ सोफिया एक वीडियो के जरिए अपनी आपबीती बता रही हैं। उन्होंने मिसकैरेज के बाद अपनी बॉडी कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि महिलाओं को खुद से और अपने शरीर से प्यार करना चाहिए। बता दें, सोफिया ने पति व्लाद स्टैन्श्यू को घर से निकाल दिया था। तब सोफिया ने कहा था, 'उसने मुझसे कई बार झूठ बोला। उसके पास पैसे नहीं हैं। सारे खर्चे मैंने खुद उठाए।' सोफिया के मुताबिक, 'मुझे उसके गलत इरादों के बारे में तब पता चला, जब मेरे पर्स से पैसे धीरे-धीरे गायब होने लगे। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात तब हुई, जब मैंने उसे उसकी एक्स वाइफ के साथ चैटिंग करते पकड़ा। इतना ही नहीं मेरी प्रॉपर्टी के कुछ डॉक्यूमेंट्स भी नहीं मिल रहे थे। बाद में खोजने पर वो उसके बैग में मिले।' एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को इंटरव्यू में सोफिया ने हसबैंड के बारे में कहा- 'वो शैतान के साथ चोर भी था।' सोफिया ने अप्रैल 2017 में व्लाद ने शादी की थी। वहीं एक और इंस्टा पोस्ट के जरिए सोफिया ने लिखा है कि मैं तुम्हें माफ कर दूंगी, लेकिन तुम्हारे लिए नहीं बल्कि अपने लिए। मैं अपने दिल में खटास और गुस्सा नहीं रखना चाहती। मैं तुम्हें माफ करती हूं क्योंकि किसी से नफरत करना किसी को अपने पास होल्ड करने जैसा है और मैं तुमसे कोई नाता नहीं रखना चाहती हूं।