
haunted house
Haunted House The Conjuring : आज के समय में कोई भी नया घर खरीदता काफी मुश्किल होता है। नया आशीयाना लेने से पहले उसकी लोकेशन चेक करते है। इसके साथ ही घर में मिलने वाली सुविधाओं को भी परखा जाता है। अब किसी घर को लेकर लोगों के मन जरा सी भी शंका हो जाती है तो उससे दूरी बना लेते है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक भूतिया घर 12 करोड़ रुपए बिका है। आमतौर पर भूत या आत्मा का नाम सुनते ही लोगों की हालत पतली हो जाती है। इन दिनों एक भूतिया घर काफी चर्चा में है। अमेरिका में भूतिया घर का 12 करोड रुपए में सौदा तय हुआ है। आइए जानते इस घर में ऐसा क्या है जिसकी वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है।
यहां रात गुजारने पर है पाबंदी
हम बात कर रहे है अमेरिका के रोड आइलैंड में सिटी ऑफ प्रोविडेंस में बने घर की। यह मकान 8.5 एकड़ में फैला हुआ है। पहले इसमें जेन और कोरी हेनजेन के नाम पर था। साल 2019 में उन्होंने इस घर को 3.4 करोड़ में लिया था। अब इसको 12 करोड़ में बेचा जा रहा है। जैकलीन नुनेज ने इसका सौदा किया है। इस घर में आज भी भूतों का वास है। यहां पर आत्माएं आती जाती रहती है। सुपरनेचुरल एक्टिविटीज़ का अनुभव होने के बाद यहां पर रात को किसी को रूकने नहीं दिया जाता है।
आत्मा को महसूस करेंगे लोग
एक रिपोर्ट के अनुसार बोस्टन के रहने वाले जैकलीन रियल स्टेट डेवलेपर के रूप में काम करते है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, वे इसको एक लर्निंग सेंटर की तरह इस्तेमाल करने वाले है। बताया जा रहा है कि इसके भूतिया इतिहास को कैश करने लिए प्लान तैयार किया गया है। वो पैरानॉर्मल एक्टिविटी में दिलचस्पी रखने वालों को बुलाकर उन्हें आत्मा को महसूस करवाना चाहतें हैं।
यह भी पढ़ें- मैक्सिको के मेयर ने मगरमच्छ से की शादी, हजारों लोग हुए शामिल
असली थी कंजूरिंग की कहानी
इस घर को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें भूत प्रेत का वास है। इसको साल 1763 में तैयार किया गया था। इसके बाद 1971 में पेरोन फैमिली ने रहने के लिए खरीदा। यहां आने के बाद से ही उन्हें महसूस हुआ कि यहां पर सुपरनेचुरल एक्टिविटीज़ है। इनका ज्यादा अनुभव होने लगा तो पैरार्नार्मल इंवेस्टिगेटर्स एंड लॉरेन की सहायत ली। उन्होंने घर के भूतिया इतिहास के बारे में बताया। इसकी कहानी पर कंजूरिंग फिल्म भी बनाई गई थी।
यह भी पढ़ें- ये है पानी पर तैरने वाला होटल, पर्यटकों को मिलेगी ये लग्जरी सुविधाएं
रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म
हॉलीवुड की हॉरर मूवी ‘The Conjuring’ आपने जरूर देखा होगा। यह मूवी साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसके खौफनाक दृश्य अगर आज भी देख लिया जाए तो रातों की नींद उड़ जाती है। दिल दहला देने वाली बात तो ये है कि इस हॉरर मूवी में रोंगटे खड़े कर देने वाला जो घर दिखाया गया है। वो इस घर पर तैयार की गई। जो काफी कामयाब रही थी।
Published on:
03 Jul 2022 01:46 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
