
Thieves infected with coronavirus
नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना ( coronavirus ) का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है। ये खतरनाक वायरस अब तक करीब 42 लाख से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर चुका है। वहीं इस संक्रमण की चपेट में मरने वालों की संख्या तीन लाख के आस-पास पहुंच चुकी है।
कोरोना संक्रमितों को आम लोगों से दूर क्वारेंटाइन ( Quarantine ) किया जा रहा है, ताकि इसके कम्यूनिटी ट्रांसमिशन को रोका जा सके। इस बीच इंडोनेशिया में एक खाली घर को देखकर 5 चोर अंदर घुस गए। लेकिन वहां से निकलने के 24 घंटे के अंदर ही सभी पकड़े गए। ये सभी चोर अपनी एक गलती के कारण कोरोना पॉजिटिव भी हो गए।
एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया ( Indonesia ) के मकससर में रहने वाले एक परिवार के सभी सदस्य कोरोना पॉजिटिव थे। ऐसे में सभी घर वालों को सरकार ( Government ) ने क्वारेंटाइन सेंटर में रख लिया था, ताकि और लोग इस वायरस की चपेट में न आ सके।
इस बीच वहां रहने वाले 5 चोरों को पता चला कि मोहल्ले का एक घर खाली है। लेकिन उन्हें घर के खाली होने की असल वजह पता नहीं थी और चोर पहुंच गए घर में चोरी करने। पाँचों ने उन्होंने खाली घर में बड़ी तसल्ली से चोरी की। चोरी के 24 घंटे बाद ही वो पकड़े गए।
इसके बाद पुलिस ( Police ) ने उन्हें बताया कि जिस घर में उन्होने चोरी की, वहां सभी परिवार वाले कोरोना पॉजिटिव थे। जब पुलिस ने सभी चोरो का टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट में सभी चोर पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट आने के बाद सभी चोरों को जेल भेज दिया गया है, जहां सबको अलग सेल में रखा गया है ताकि वायरस दूसरे कैदियों में ना फैले।
Published on:
12 May 2020 08:38 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
