17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला ने बहनों के बीच बांट दिया पति को, खुशी-खुशी बना लिया सौतन, रहते है एक साथ

अपनी ही बहनों में पति का प्यार बांटना किसी को भी कभी मंजूर नहीं हो सकता। बचपन से जिन बहनों के साथ सब कुछ बराबर बांटा बड़े होने पर उन बहनों के साथ अपने पति का प्यार भी बांट दिया। एक महिला ने अपने ही दो बहनों को अपनी सौतन बना लिया और अब खुशी खुशी एक ही घर में रहती है ।

2 min read
Google source verification
husband

husband

आपने सुना होगा की एक औरत सब कुछ बांट सकती है लेकिन पति और उसका प्यार कभी भी किसी के साथ शेयर नहीं कर सकती। कोई भी महिला पति की दूसरी पत्नी यानी सौतन को कभी बर्दास्त नहीं कर सकती है। लेकिन आज आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने अपनी बहनों के बीच पति को बांट दिया। यह पढ़कर भले ही अजीब लगे लेकिन बिल्कुल सच है। अपने पति को अपनी बहनों के बीच बांट दिया और खुशी खुशी बहनों को अपनी सौतन बना लिया। आपको यह जानकर हैरानी की इनके बीच कोई लड़ाई झगड़ा नहीं होता है। सभी मिलकर एक साथ रहते है।


हम बात कर रहे है क्रिस्टीना नाम की महिला। इन दिनों यह महिला काफी सुर्खियां बटोर रही है। महिला ने यूट्यूब पर एफ्रीमैक्स इंग्लिश को दिए इंटरव्यू में जो खुलासे किए, उन्हें जानकर सभी दंग रह गए। इस महिला ने अपने पति को एक नहीं बल्कि दो बहनों में बांट दिया। क्रिस्टीना के पति का नाम ओमबेनी है। क्रिस्टीना ने न सिर्फ अपने पति ओमबेनी का प्यार बांटा बल्कि अपनी ही बहनों को सौतन बना लिया। महिला को अपने फैसले पर गर्व है। उन्हें खुशी है कि उनका पति उनकी दोनों बहनों एलिन और टूमा का पूरा ध्यान रखते है।

यह भी पढ़ें- हजार रुपए का खाना खाकर वेटर को दी 2 लाख की टिप, अब वापस मांगे पैसे, रेस्टोरेंट ने उठाया ऐसा कदम


तीनों बहनें एक ही शख्स की पत्नी बनकर काफी खुशी है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ये सभी एक साथ एक ही घर में खुशी-खुशी रहती हैं। तीनों बहनें ओमबेनी और उनके 10 बच्चे बड़े प्यार से एक कच्चे मकान में साथ रहते हैं। ओमबेनी को अकेले इन सभी की जिम्मेदारी संभालनी होती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ये लोग बेहद गरीबी में गुजर बसर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अनोखा कैफे जहां उल्टी परोसी जाती है कॉफी, उल्टे गिलास से इस तरह पीते हैं गेस्ट


जब क्रिस्टीना के सामने यह बात आयी कि उन्हें अपने पति की दूसरी शादी बहन से करानी हैं तो उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई। आमतौर को कोई भी महिला ऐसा नहीं कर सकती है। लेकिन अपनी दूसरी बहन की शादी भी पति से करवाने के लिए खुशी खुशी राजी हो गई। पहले उसने अपनी एक बहन एलीन का अपने घर स्वागत किया फिर दूसरी बहन टूमा को भी पति की तीसरी पत्नी के रूप में घर ले आई।