नई दिल्ली: भारतरत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बीती गुरुवार शाम इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए हैं, बता दें कि लंबी बीमारी के बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में शाम 5:05 बजे आखिरी सांस ली, अटल बिहारी वाजपेयी को यहां पर जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। अटल जी के निधन के बाद से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गयी है। अटल जी ने देश की तरक्की के लिए अपना सारा जीवन कुर्बान कर दिया और अब उनके इस दुनिया से विदा होने के बाद देश उन्हें हमेशा याद करेगा। इस मौके पर हम आपको अटल जी के जीवन से जुड़ा ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद कम ही लोग जानते होंगे।