10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनिया गांधी के पीछे बैठकर अटल जी कर रहे थे ऐसा मज़ाक, ये 2 विपक्षी नेता भी देते थे पूरा साथ

तस्वीर में आप देखेंगे कि जहां एक ओर सोनिया गांधी बेहद ही गंभीर मुद्रा में बैठी हुई हैं, तो वहीं दूसरी ओर ये तीनों नेता चुहलबाज़ी में व्यस्त हैं और अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 18 Aug 2018, 4:39 PM IST

atal

सोनिया गांधी के पीछे बैठकर अटल जी कर रहे थे ऐसा मज़ाक, ये 2 विपक्षी नेता भी देते थे पूरा साथ

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अब हमारे बीच नहीं रहे। बीजेपी के साथ-साथ देश के इतिहास के दिग्गज नेता अटल जी का निधन 16 अगस्त को दिल्ली के एम्स में हुआ। शाम 05:05 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली, वे 93 वर्ष के थे। अटल जी लंबे समय से बीमार थे.. उन्हें किडनी ट्रैक्ट इंफेक्शन, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, सीने में जकड़न जैसी कई समस्याएं थीं। अटल जी की नाज़ुक तबियत की खबर सुनने के बाद एम्स में देश के दिग्गज नेताओं का तांता लग गया। बीजेपी के तमाम छोटे-बड़े नेताओं के साथ ही वहां विपक्षी पार्टियों के अनेक नेता भी उनका हाल-चाल जानने के लिए एम्स पहुंचे। लेकिन देश के दिग्गज डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी अटल जी को बचाया नहीं जा सका।

अटल जी अपने राजनीति के दौर में विपक्षी पार्टी के नेताओं के साथ भी काफी अच्छे संबंध बनाए रखते थे। अटल बिहारी वाजपेयी की नरसिम्हा राव और चंद्र शेखर के साथ अच्छे संबंध थे। तीनों को कई मौकों पर एक साथ हंसी-ठिठोली करते हुए भी देखा जा चुका है। आज हम आपको तीनों की दोस्ती की कुछ बेहतरीन तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। जिनमें से एक तस्वीर में आप देखेंगे कि देश के प्रधानमंत्री रह चुके तीनों शख्स सोनिया गांधी के पीछे बैठकर हंसी-मज़ाक कर रहे हैं। तस्वीर में आप देखेंगे कि जहां एक ओर सोनिया गांधी बेहद ही गंभीर मुद्रा में बैठी हुई हैं, तो वहीं दूसरी ओर ये तीनों नेता चुहलबाज़ी में व्यस्त हैं और अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। ये तस्वीर कहां की है और किस वक्त की है, इसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं है। लेकिन तस्वीर देखने में ऐसा लग रहा है, जैसे ये सभी नेता किसी खास कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।

एक अन्य तस्वीर में आप देखेंगे कि अटल जी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और चंद्र शेखर एक साथ एक मंच की ओर जा रहे हैं। इस दौरान देश के तीनों बड़े नेता एक-दूसरे का हाथ थामे हुए थे। अटल बिहारी वाजपेयी को देश के स्वच्छ राजनैतिक लोगों में गिना जाता है। जिन्होंने कभी किसी नेता के साथ निजी बैर नहीं रखा।