4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये अमेरिकन रेस्टोरेंट फैंसी नाम देकर बेच रहा भारतीय व्यंजन, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस रेस्टोरेंट के मेनू को शेयर किया है, लोगों ने कहा इस रेस्टोरेंट ने न सिर्फ दक्षिण भारतीय व्यंजनों जैसे डोसा और इडली को फैंसी नाम दिया है बल्कि वह इन्हें 5-6 गुना कीमत पर बेच रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 18 Jul 2022, 10:01 PM IST

ये अमेरिकन रेस्टोरेंट फैंसी नाम देकर बेच रहा भारतीय व्यंजन, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

ये अमेरिकन रेस्टोरेंट फैंसी नाम देकर बेच रहा भारतीय व्यंजन, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

भारतीय व्यंजनों की जितनी वैरायटी है, उतनी शायद किसी और देश में नहीं है। इसकी बड़ी वजह भारत की सांस्कृतिक, भौगोलिक और ऐतिहासिक विविधता है। एक सर्वे में खुलासा हुआ था कि भारत से बाहर रह हरे 93 फीसदी भारतीय अपना ही भोजन पसंद करते हैं। वहीं अगर दुनिया में आप कहीं भी चले जाएं, कुछ दिनों बाद आपको देसी खाने की याद सताने ही लगती है। अपनी इस क्रेविंग को शांत करने के लिए फिर आप भारतीय रेस्टोरेंट की खोज करने लगते हैं। लेकिन हम जिस रेस्टोरेंट की बात करने जा रहे हैं वहां भारतीय व्यंजनों के नाम सुनकर शायद आपका दिमाग घूम जाए।

भारत में राज्यों के हिसाब से कई तरह के पकवान लोकप्रिय हैं। सभी राज्यों के खाने का अपना अलग स्वाद है, जिसे दूसरे राज्यों के लोग भी खूब पसंद करते हैं और बड़े चाव से खाते हैं। जैसे पूरब में माछेर झोल तो पश्चिम में दाल बाटी और उत्तर में छोले भटूरे, तो दक्षिण में इडली या डोसा आदि। अगर आपसे पूछा जाए की प्लेन डोसा के लिए आप कितनी कीमत देतें हैं? शायद आपका जवाब होगा 50-60 रुपए या फिर ज्यादा से ज्यादा 200-300 रुपए। लेकिन इस रेस्टोरेंट में इसी डोसे को फैंसी नाम देकर 1000 रुपए से भी ज्यादा कीमत में बेचा जा रहा है।

यहीं नहीं दक्षिण भारतीय व्यंजनों को अंग्रेजी नाम देकर न इन्होंने भारतीय व्यंजनों का अपमान किया है बल्कि इसकी कीमत भी 5 से 6 गुना लगाई गई है। अमेरिका में भारतीय भोजन परोसने वाले सिएटल स्थित 'इंडियन क्रेप कंपनी होटल' के मेनू ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। इस रेस्टोरेंट में भारतीय व्यंजनों के नाम बदल कर इन्हें ओरिजनल कीमत से कहीं ज्यादा रेट पर बेचा जा रहा है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

इस रेस्टोरेंट के मेनू की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मेनू में सांभर में डूबा हुआ एक 'कटोरा वड़ा' को 'डंक्ड डोनट डिलाइट' का नाम दिया गया है, जबकि 'सादा डोसा' को 'नेकेड क्रेप' बताया गया है। मसाला डोसा को 'स्मैश्ड पोटैटो क्रेप' का नाम दिया गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इनके नामों को लेकर अपना गुस्सा जता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इनकी कीमत देखकर हैरान हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: इस देश में आप बनकर जा रहे हैं मेहमान तो गलती से भी न मांगे 'नमक', अगर मांग लिया तो होगा बुरा अंजाम!

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़