
Fight between chicken and mouse
अक्सर देखा जाता है जो लोग लड़ाई में हार जाते है या अपने कदम पीछे खीच लेते है। ऐसे लोगों को चूहा कह देते है। यानी चूहे को डरपोक की मान्यता दी गई है। लेकिन इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डरपोक कहे जाने वाले चूहे ने शेर की तरह डटकर मुकाबला किया है। चूहे और मुर्गी की लड़ाई का वीडियो देखकर हर कोई दंग है। चूहे ने उछल-उछलकर पक्षी को टक्कर देता नजर आ रहा है। अंत में वीडियो बहुत ही दर्दनाक नजर आता है, जिसको देखकर लोग भावुक हो रही है।
उछल-उछलकर टक्कर दे रहा था चूहा
इस वीडियो को ट्विटर अकाउंट @BrutalNature1 से शेयर किया गया है। इसमें एक चूहा और दो मुर्गियों के बीच लड़ाई हो रही है। इस जंग में कमजोर तो चूहा ही साबित होता है लेकिन डटकर मुकाबला किया। एक बार चूहा ऐसा दाव चलता है कि मुर्गी भी घबरा जाती है।
यह भी पढ़ें- Optical Illusion: इन काले Dots के पीछे छिपा है एक सीक्रेट मैसेज, जीनियस हैं तो देकर दिखाएं सही जवाब
आखिरी सांस तक मुर्गों से शेर की तरह लड़ा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में घर के आंगन में एक चूहा फुदकता हुआ नजर आ रहा है। तभी एक मुर्गा उसे घेर लेता है और फिर हमला करने लगता है। चूहा पूरी हिम्मत के साथ मुर्गी पर टक्कर लेता है। एक बार चूहा ऐसा दाव चलता है कि मुर्गा भी घबरा जाता है। इसके बाद मुर्गी चोंच मारकर चूहे को मौत के घाट उतार देती है। इस जंग में मुर्गों से वह अंतिम सांस तक शेर की तरह सामना किया।
यह भी पढ़ें- Shocking Video: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई! 2 सेकेंड की देरी और बच गई जान, वरना...
वीडियो देखें देखकर भावुक हुए लोग
इस वीडियो को अब तक 81.5 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा है, भले ही वो चूहा था। लेकिन इस वीडियो को देखकर रोना आ गया। वहीं दूसरे यूजर का कहना है कि वो आखिरी दम तक लड़ा। कई इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।
Published on:
01 Aug 2022 04:04 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
