6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉट ऑन वेब
गर्दन तक पानी में डूबकर रिपोर्टिंग कर रहा है पाकिस्तानी रिपोर्टर, देखें वायरल वीडियो
Play video

गर्दन तक पानी में डूबकर रिपोर्टिंग कर रहा है पाकिस्तानी रिपोर्टर, देखें वायरल वीडियो

Pakistan: पाकिस्तान में बाढ़ का ज़लज़ला ज़िंदगियां निगलने को उतारू गर्दन तक पानी में डूबकर रिपोर्टिंग कर रहे रिपोर्टर का वीडियो वायरल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चट्टा क्षेत्र में मंडरा रहा बाढ़ का काल
Google source verification

नई दिल्ली। केवल भारत में ही बाढ़ काल बनकर नहीं आई है। पाकिस्तान में भी बाढ़ का ज़लज़ला ज़िंदगियां निगलने को उतारू है। हाल में वहां आई बाढ़ के प्रकोप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो की खास बात ये है कि वहां आई बाढ़ की रिपोर्टिंग कर रहे रिपोर्टर खुद गर्दन तक के पानी में डूबकर बाढ़ के बारे में दर्शकों को जानकारी दे रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के टीवी चैनल जीटीवी के लिए रिपोर्टिंग करने वाले अज़ादर हुसैन का वीडियो ( social media ) पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि ये वायरल वीडियो केवल 41 सेकंड का है जो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चट्टा क्षेत्र ( Kot Chutta ) में आई बाढ़ का है। एक मीडिया रिपोर्ट मुताबिक ये बाढ़ लगातार 6 हुई बारिश के बाद आई है। वीडियो में अज़ादर हुसैन क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण हुई तबाही के बारे में रिपोर्टिंग कर रहे हैं। वे बाढ़ से निपटने के लिए सवाल उठा रहे हैं। वे ये कहते नज़र आ रहे हैं कि ‘बाढ़ ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है और अब पानी शहरी अबादी की तरफ बढ़ रहा है।’ अज़ादर हुसैन की बाढ़ में की गई लाइव रिपोर्टिंग की विदेशी मीडिया भी तारीफ कर रही है। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी तारीफों के पल बांधते नहीं थक रहे हैं।