
palm tree
आमतौर पर पति और पत्नी के बीच छोटी मोटी नोकझांक चलती रहती है। दोनों के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहस हो जाती है और बाद में गुस्सा शांत होने पर मामला ठीक हो जाता है। कहीं बार मनमुटाव लंबे समय तक चलती रहती है। एक ही घर में रहने के बावजूद कई दिनों तक एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं। इस प्रकार के आपके पति और पत्नी के कई किस्से पढ़े और सुने होंगे। आज आपको ऐसा ही अनोखा किस्सा सुनाने जा रहे हैं। पत्नी के खौफ के कारण एक शख्स पिछले करीब 1 महीने से 100 फीट उच्चे ताड़ के पेड़ पर चढ़ा हुआ है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उसके रहने से लेकर सोने तक सब बेड के ऊपर ही होता है। इस शख्स ने ऐसा क्यों किया आइए जानते पूरा मामला।
यह अनोखा मामला यूपी के मऊ जिले के थाना कोपागंज के अंतर्गत बसारथपुर ग्रामसभा का है। यहां पर रामप्रवेश नाम का व्यक्ति एक महीने से गांव में स्थित 100 फीट ऊंचे ताड़ के पेड़ पर रह रहा है। इसको लेकर गांव के लोगों में आक्रोश है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस भी उसका वीडियो बनाकर ले गई है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, रामप्रवेश अभी भी ताड़ के पेड़ पर ही रह रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जबसे कोई समझाने या फिर से उतारने की कोशिश करता है, तो वह पेड़ पर रखे ईट पत्थरों से हमला कर देता है। ऐसे कोई भी उसके पास नहीं जाता है।
आप सोच रहे होंगे कि वह इतने दिनों से क्या खा रहा है। इसके लिए घरवालों ने व्यवस्था कर रखी है। परिवार के लोग उसे भोजन और पानी देते है। इन सामान को रस्सी लटकाने पर बांध देते है। रस्सी को खिंचकर खाने-पीने के सामान को ले लेता है। गांव के लोगों का कहना है कि यह देर रात्रि में उतर कर अपने अन्य क्रियाकलाप कर फिर से पेड़ पर चढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें- असली बाहुबली! कभी सोफा-बेंच, कभी ट्रैक्टर के टायरों से करता है कसरत
रामप्रवेश के पेड़ पर रहने के कारण गांववालों को काफी परेशानी हो रही है। क्योंकि ताड़ पर रहने की वजह से लोगों की निजता पर प्रभाव पड़ रहा है। ताड़ का पेड़ गांव के बीचों बीच है और उतनी ऊंचाई से सभी के घरों के आंगन में दिखाई पड़ता है। इसको लेकर गांव की कई महिलाओं ने भी पुलिस में शिकायत की है।
यह भी पढ़ें- खर्राटे लेने वालों के लिए खुशखबरी! महीने का 60 हजार दे रही है सरकार
रामप्रवेश के पिता विशूनराम का आरोप है कि उसकी बहू आए दिन उसके बेटे से झगड़ा करती है। कई बार मारपीट भी करती है। बहू की इन हरकतों से नाराज होकर उनका बेटा लगभग एक महीने से पेड़ पर चढ़कर रह रहा है।
Published on:
26 Aug 2022 02:38 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
