6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे स्टेशन पर लता मंगेश्कर के गाने को गाती हुई महिला का वीडियो वायरल, बॉलीवुड सितारे भी हुए फैन

रेलवे स्टेशन पर गाना गाते हुए महिला का वीडियो वायरल ( woman sings ek pyaar ka nagma ) बॉलीवुड स्टार्स भी महिला की आवाज के हुए कायल 2.5 मिलियन बार देखा जा चुका
2 min read
Google source verification

image

Shiwani Singh

Aug 02, 2019

woman video viral

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला मशहूर सिंगर लता मंगेश्कर के सुपरहिट गाने 'एक प्यार का नगमा है' को रेलवे स्टेशन ( Railway Station ) पर बैठकर गाते दिख रही है। उसकी आवाज को खुब पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-अनोखी शादी: 200 से भी ज्यादा को किया डेट, नहीं मिला परफेक्ट पार्टनर तो कुत्ते से रचाई शादी

2.5 मिलियन लोगों ने देखा

महिला ( woman sings ek pyaar ka nagma at railway station ) का यह वीडियो सोशल मीडिया ( video viral ) पर भी लोगों का दिल जीत रहा है। लोग महिला की आवाज को इतना पसंद कर रहे कि अब तक इसे लगभग 2.5 मिलियन बार देखा जा चुका है। वहीं, इस वीडियो को 47,000 से अधिक बार शेयर भी किया जा चुका है।

बॉलीवुड स्टार्स हुए आवाज के कायल

आम लोगों के अलावा बॉलीवुड स्टार्स भी इस महिला की आवाज के कायल हो गए हैं। इस वीडियो को मशहूर पैपराजी वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। जिसेक बाद इसे कई बॉलीवुड सितारों ने भी देखा और रिएक्शन दिया।

यह भी पढ़ें-VIDEO: छठी मंजिल पर लटक रहा था बच्चा, हाथ छूटते ही हुआ ऐसा कि नहीं कर पाएंगे यकीन

आम लोगों को भी महिला का यह वीडियो ( video viral ) काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने वीडियो शेयर करे हुए लिखा, 'क्या सुरीली आवाज़ है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वह अद्भुत है। बस अद्भुत है।'

एक यूजर ने लिखा कि महिला की आंखों में बहुत दर्द है। उसकी आवाज उसके जीवन के बारे में कहती है। भगवान उसे खुश रखे।