
most expensive chocolate
चॉकलेट किसको पसंद नहीं है। बच्चों से लेकर जवान और बुढ़ों तक यह सभी की फेवरेट चीज है। आमतौर पर बाजार में महंगी चॉकलेट्स के नाम पर 400 से लेकर 500 या 1000 रुपए तक के चॉकलेट्स बिकते है। भारत में सबसे महंगी चॉकलेट की बात करते तो कैडबरी फ्रुट मिल्क एंड नट सबसे महंग चॉकलेट है। यह चॉकलेट करीब 2300 रुपए में मिली है। क्या आपने इससे भी महंगी चॉकलेट के बारे में सुना है। आज आपको बता रहे है दुनिया की सबसे महंग चॉकलेट के बारे में। इसकी कीमत में आप एक शानदार कार खरीद कर घर ला सकते है। तो आइए जानते है इस महंगी चॉकलेट के बारे में, इसको किस किस चीजों से तैयार किया गया।
6 लाख 18 हजार 400 रुपए की चॉकलेट
इस महंगी चॉकलेट को पुर्तगाल के ओबिडोस में दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट के तौर पर प्रदर्शित किया गया है। कंपनी ने इस चॉकलेट की कीमत लगभग 7,728 यूरो (9,489 डॉलर) यानी करीब 6 लाख 18 हजार 400 रूपए।
यह भी पढ़ें- पाताल लोक! जमीन से 3 हजार फीट नीचे बसे इस गांव में लोग जी रहे हैं ऐसी जिंदगी
एडीबल गोल्ड कवर
इसकी इतनी ज्यादा कीमत होना इसका गोल्ड में कवर किया जाना है। इस चॉकलेट पर लगाया गया यह गोल्ड खाने लायक यानी एडीबल गोल्ड है। इाकरे 1000 बॉनबॉन चॉकलेट के लिमिटेड एडीशन के तौर पर लाया गया है। इस चॉकलेट में दुनिया के सबसे महंगे मसालों का यूज किया गया है। इसमें मेडागास्कर से लायी गई व्हाइट ट्रफल, वेनीला और गोल्ड फ्लेक्स यूज किए गए हैं।
ज्वैलरी की तरह बिकेगी ये चॉकलेट
इस चॉकलेट को विशेष पैकेजिंग में बेचा जाएगा। बाजार में जिस प्रकार से ज्वैलरी बिक रही है, ठीक उसी तरह से यह बिकने जा रही है। ग्लोरियस नामक यह चॉकलेट यूनाइटेड अरब अमीरात, रूस, अंगोला और अर्जेंटीना में भेजी जाएगी। इस चॉकलेट को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सबसे महंगी चॉकलेट होने का सर्टिफिकेट दिया गया है।
सिक्योरिटी के लिए दो गार्ड तैनात
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस चॉकलेट की सिक्योरिटी के लिए दो गार्ड भी लगाए गए। इस चॉकलेट को बनाने वाले पुर्तगाल के डेनियल गोम्स का कहना है की गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इसको सबसे महंगी चॉकलेट होने का सर्टिफिकेट दिया है। इससे पहले सबसे महंगी चॉकलेट होने का रिकॉर्ड 250 डॉलर की कीमत वाली `लॉ मेडेलीन ऊ ट्रफ` के नाम था। इसको फ्रिट्ज निप्शिड्ट ने बनाया था और 5,500 स्वारॉवक्सी क्रिस्टल से सजाया गया था।
लोगो ने कीमत पर जताई हैरानी
इस चॉकलेट की प्रदर्शनी में हिस्सा लेने आए लोगों ने भी कीमत पर हैरानी जताई। इस चॉकलेट के लिए कई लोगों का कहना है की यह पैसे की फिजूलखर्ची है। लेकिन चॉकलेट के कई शौकीन लोगों के लिए यह अपने आप में एक टेस्टी आश्चर्य है।
यह भी पढ़ें- माँ ने बेटी का नाम रखा दुनियां का सबसे अजीबोगरीब, 99 प्रतिशत लोग नहीं बोल पाते सही नाम
Updated on:
10 Apr 2022 08:35 am
Published on:
09 Apr 2022 05:13 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
