9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाताल लोक जैसी है यह गुफा, जिसके बारे में जानकर हर कोई दंग

प्राचीन काल से ही गुफाएं आकर्षण का केंद्र रही हैं। ऐसा कहा जाता है कि आदिमानव गुफा में ही रहते है। इसके बाद कई ऋषी मुनियों ने तपसा करने के लिए इसका ही इस्तेमाल किया करते थे। आज अनेकों गुफाएं है और आपने भी कई छोटी-बड़ी गुफाएं देखी होगी। इसी कड़ी में आज आपको दुनिया की एक अनोखी गुफा के बारे में बताने जा रहे है।

2 min read
Google source verification
World largest cave

World largest cave

इस धरती पर अनेक प्रकार के पहाड़, घाटियां, बहुत सारे आकर्षक और सुंदर जंगल और कई सारी रहस्यमयी गुफाएं आज भी मौजूद है। अपने देश में भी बहुत सारी गुफाएं है। इन गुफाओं का इतिहास काफी पुराना है। इनमें से कुछ ऐसी भी है जिनको पहाड़ों या घाटियों को खोदकर निर्माण किया गया है। आज आपको दुनिया की एक अनोखी गुफा के बारे में बताने जा रहे है। इनके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि यह गुफा इतनी बड़ी है कि इसमें 8-10 मंजिला नहीं बल्कि 40 मंजिला इमारत बनाई जा सकती है। आइए जानते है इन गुफा के बारे में है।

इसमें बना सकते है 40 मंजिला इमारते
यह अनोखी गुफा मध्य वियतनाम (Central Vietnam) के जंगलों में स्थित है। इसको 'हैंग सन डूंग' (Hang Son Doong) नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि यह गुफा लाखों साल पुरानी है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सन डूंग गुफा इतनी बड़ी है कि इसमें 40 मंजिला इमारत बनाई जा सकती है।

जंगलों के बीच छिपी है गुफा
भूमिगत भूलभुलैया इस गुफा को नौ आठ साल पहले आम लोगों के लिए खोला गया था। लाखों साल पहने बनी यह गुफा अब लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र है। सन डूंग गुफा को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, सोग डोग ने जंगल के बीच छिपी गुफा को खोजा था।

9 किलोमीटर लंबी है गुफा
इस गुफा लंबाई करीब 9 किलोमीटर है बताई जा रहा रही है। इसमें लगभग 150 अलग-अलग गुफाएं हैं। यह गुफा बहुत ही डरावनी है क्योंकि इसमें घने जंगल और कई भूमिगत नदियां है। इस गुफा में बड़ी-बड़ी इमारतों के जैसे पहाड़ हैं।

यह भी पढ़ें- जेंडर चेंज कर औरत बनी मर्द, फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोबारा बनना पड़ा महिला


पाताल लोक जैसी है गुफा
गुफा के अंदर 70 मीटर से ज्यादा ऊंचाई के स्तम्भ पाए गए हैं। गुफा के अंदर कई छोटी-छोटी झीलें भी हैं। गुफा के अंदर ली गई इन तस्वीरों में इस गुफा की सुंदरता देखते ही बनती है। इस गुफा के अंदर एक नदी भी बहती है, जिसका चमकता हुआ पानी इसे और भी सुन्दर बना देता है।

यह भी पढ़ें- अंतरिक्ष से गुजरात में गिरे 'एलियंस के सामान', रहस्य से पर्दा उठाने में जुटी जांच टीम


गुफा में रहती है उड़ने वाली लोमड़ियां
मिन्ह नाम का व्यक्ति इस गुफा में लोगों के लिए पर्यटक गाइड का काम करते है। मिन्ह ने बताया कि इस गुफा का अपना इको सिस्टम और मौसम पैटर्न है जो बिल्कुल अलग है। ऐसा कहा जाता है कि इस गुफा में उड़ने वाली लोमड़ियों रहती है।