
कोरोना से जुड़ी इस प्रतियोगिता में 37 करोड़ जीतने का मौका, बस करना होगा ये काम
नई दिल्ली।
Xprize Covid 19 Testing Kit Competition: एक तरफ जहां कोरोना वायरस ( coronavirus ) के चलते कई देश आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। लोगों पर रोजगार का संकट मंडरा रहा है। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसे संकट में भी आपके पास करोड़पति बनने का मौका है। जी हां, सुनकर भले ही आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन आप घर बैठे कोरोना से जुड़ी प्रतियोगिता ( Covid-19 Competition ) में भाग लेकर 37 करोड़ रुपये जीत सकते हैं। इसके लिए आपके पास वैज्ञानिकों वाला दिमाग होना चाहिए। दरअसल, गैर सरकारी संस्था एक्सप्राइज ( XPrize ) कोरोना से जुड़ी एक प्रतियोगिता आयोजित कर रही है। इस प्रतियोगिता के विजेता को 5 मिलियन डॉलर्स यानी 37.39 करोड़ रुपये मिलेंगे।
करना होगा ये काम
रिपोर्ट के अनुसार, 28 जुलाई को एक्सप्राइज ने एक प्रतियोगिता की घोषणा की है। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागी को सस्ता कोविड-19 टेस्ट की तरीका खोजना होगा, जो तेजी से काम करे। यह प्रतियोगिता अगले 6 महीने तक होगी, वहीं विजेता का नाम अगले साल घोषित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता को 'XPrize रैपिड कोविड टेस्टिंग' नाम दिया गया है।
37 करोड़ जीतने का मौका
यह प्रतियोगिता अगले 6 महीने तक चलेगी। साल 2021 में हो विजेता के नाम का ऐलान होगा। इनाम की राशि 37 करोड़ रूपये होगी। एक्सप्राइज द्वारा शुरू की गई इस प्रतियोगिता का मकसद जल्द से जल्द बेहतरीन और सस्ती COVID-19 टेस्टिंग किट तैयार करना है।
प्रतियोगिता के लिए शर्त
इस प्रतियोगिता में कोई भी भाग ले सकता हैं। एक्सप्राइज ने बताया कि हम प्रतियोगिता के माध्यम से दुनियाभर के वैज्ञानिकों की प्रतिभा को मानवता के लिए इस्तेमाल में लाना चाहते हैं। हम सस्ता और सहज टेस्टिंग किट बनवाना चाहते हैं, जिसे एक छोटा बच्चा भी इस्तेमाल कर सके। कोरोना टेस्ट का रिजल्ट कम से कम समय 15 मिनट में सामने आना चाहिए।
पांच विजेता टीम को मिलेगा इनाम
एक्सप्राइज ने जानकारी देते हुए कहा कि अभी कोरोना वायरस टेस्टिंग का खर्च करीब 7479 रुपये आ रहा। लेकिन, हम इसे 1121 रुपये तक लाना चाहते हैं। इस प्रतियोगिता के तहत पांच विजेता टीमों का चयन किया जाएगा। हर टीम को 1 मिलियन डॉलर यानी 7.47 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। प्रतियोगिता की शर्त यह है कि टीम द्वारा तैयार की गई किट में पीसीआर टेस्ट के तरीके हों या एंटीजन टेस्ट के तरीके हो।
Updated on:
30 Jul 2020 04:36 pm
Published on:
30 Jul 2020 04:35 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
