17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन दशक से आस्था का केंद्र बना बैलप्पनवर नगर का गणपति मंदिर

हुब्बल्ली के बैलप्पनवर नगर स्थित श्री गणपति देवस्थान समिति ट्रस्ट का गणपति मंदिर करीब तीन दशक से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। मंदिर में काले पत्थर से बनी आकर्षक गणेश प्रतिमा स्थापित है। गणेशोत्सव के दौरान यहां विशेष धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। गणहोम, अन्नसंतर्पण और सत्यनारायण पूजा सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
2 min read
Google source verification
बैलप्पनवर नगर के गणपति मंदिर में काले पत्थर की गणेश प्रतिमा

बैलप्पनवर नगर के गणपति मंदिर में काले पत्थर की गणेश प्रतिमा

20 सितंबर को होगा गणेश प्रतिमा का विसर्जन

गणेशोत्सव के दौरान मंदिर में प्रतिमा स्थापना के साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाती है। इस वर्ष स्थापित गणेश प्रतिमा का 20 सितंबर को विसर्जन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में क्यूआर कोड के माध्यम से दान देने की व्यवस्था भी की गई है।

शोभायात्रा और पालकी उत्सव में जुटते हैं श्रद्धालु

मंदिर में गणेश जयंती भी धूमधाम से मनाई जाती है। इस अवसर पर शोभायात्रा, पालकी उत्सव सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। अशोक नगर रेलवे ब्रिज से बैलप्पनवर नगर और आसपास के मार्गों से शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

परिसर में शिव और नागदेवता मंदिर भी

मंदिर परिसर में गणपति के साथ शिवलिंग और हनुमान मंदिर भी स्थापित हैं। पेड़ के समीप नागदेवता का मंदिर भी है। इससे यह परिसर स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न देवी-देवताओं की आराधना का प्रमुख स्थल बना हुआ है।

सुबह-शाम दर्शन की सुविधा

पुजारी वीरेश लखुंडीमठ ने बताया कि मंदिर प्रतिदिन सुबह 6.30 से दोपहर 12.30 बजे तक तथा शाम 5.30 से रात 9 बजे तक खुला रहता है। समय-समय पर विभिन्न धार्मिक आयोजन होते हैं। श्रद्धालु विशेष रूप से संतान प्राप्ति और परिवार के कल्याण की कामना लेकर गणपति के दर्शन करने पहुंचते हैं।