17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिंदी में आत्मविश्वास से बोले विद्यार्थी, पर्यावरण और स्वच्छता का दिया संदेश

हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, अभिव्यक्ति कौशल और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से राजस्थान पत्रिका एवं श्री जैन राजस्थानी विद्या प्रचारक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को भाषण प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। शांतिनिकेतन अंग्रेजी माध्यम स्कूल (सीबीएसई) तथा श्री शांतिनाथ हिंदी हाई स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के साथ क्षमापना दिवस समारोह भी मनाया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर प्रभावी ढंग से अपने विचार रखे।
2 min read
Google source verification
पुरस्कार और प्रमाण पत्र पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे, हिंदी दिवस भाषण प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा।

पुरस्कार और प्रमाण पत्र पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे, हिंदी दिवस भाषण प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा।

सरल शब्दों में समझाई क्षमापना की भावना

श्री जैन राजस्थानी विद्या प्रचारक मंडल के चेयरमैन भवरलाल सी. जैन मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने अपने 66वें आयंबिल के अवसर पर आयंबिल के महत्व और उपयोगिता की जानकारी दी। साथ ही पर्युषण पर्व एवं क्षमापना की भावना को सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने कहा कि क्षमापना मन से वैर-भाव दूर कर आपसी संबंधों को मधुर बनाने का अवसर है। उन्होंने सभी से मिच्छामि दुक्कड़म् कहते हुए क्षमा मांगी।उन्होंने पर्युषण पर्व के महत्व के साथ हिंदी दिवस की प्रासंगिकता पर भी प्रकाश डाला और राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकारों की सराहना की। महेन्द्र पालगोता, उपाध्यक्ष, श्री जैन राजस्थानी विद्या प्रचारक मंडल ने पर्युषण पर्व एवं क्षमापना दिवस के महत्व की जानकारी दी। अशोक सिंह राजपुरोहित, संपादकीय प्रभारी, राजस्थान पत्रिका, हुब्बल्ली ने हिंदी दिवस की महत्ता बताते हुए कहा कि हिंदी भाषा संवाद के साथ संस्कृति और विचारों को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकारों की जानकारी भी दी।पर्यावरण और स्वच्छता पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

पर्यावरण और स्वच्छता पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

शांतिनिकेतन अंग्रेजी माध्यम स्कूल (सीबीएसई) के वरिष्ठ वर्ग में ‘पौधे लगाएं, पर्यावरण बचाएं’ विषय पर प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम रेहाना बानू मानिक, द्वितीय तनिष्टा शंकरशेट्टी और तृतीय मलिकजान मानिक रहे। पूर्वी शर्मा, कन्नन जैन, क्रिया चौहान, रवीना चौधरी और श्रद्धा जंबुरानी को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। जूनियर वर्ग में ‘स्वच्छ विद्यालय, सुंदर विद्यालय’ विषय पर विद्यार्थियों ने विचार रखे। प्रथम श्रुति सावंत, द्वितीय नताशा राजाराव और तृतीय ओमकार मद्रासी रहे। ईशिता, उम्मये अक्सा, नेतल राजपुरोहित, कंचना वडप्पागोल और पूजा परमार को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।

‘मेरा प्रिय त्योहार’ और खेल के महत्व पर भाषण

श्री शांतिनाथ हिंदी हाई स्कूल के जूनियर वर्ग में ‘मेरा प्रिय त्योहार’ विषय रखा गया। इसमें प्रथम वर्षा वी. प्रजापत, द्वितीय पल्लवी बी. पाल और तृतीय अभिमन्यु राजपुरोहित रहे।वरिष्ठ वर्ग में ‘पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी’ विषय पर प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम पूजाकुमारी एन. प्रजापत, द्वितीय डिंपल वैष्णव और तृतीय गोविन्द आर. बिश्नोई रहे।

निर्णायकों ने दिए प्रभावी भाषण के टिप्स

संतोष वेदमुथा, भाग्यवंती बागरेचा और युविका वेदमुथा निर्णायक के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर निर्णय सुनाया। साथ ही उच्चारण, आत्मविश्वास, विषय की स्पष्टता, समय-प्रबंधन और प्रभावी प्रस्तुति से जुड़े उपयोगी सुझाव दिए। एम. विजयलक्ष्मी, प्राचार्या, शांतिनिकेतन अंग्रेजी माध्यम स्कूल (सीबीएसई) ने स्वागत भाषण में विद्यालय की गतिविधियों एवं हिंदी से जुड़ी पहल की जानकारी दी। स्कूल प्रशासक बसवराज शेट्टर भी मौजूद रहे। श्री शांतिनाथ हिंदी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक विलास जी. पुदाले ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी शिक्षिका कनिका ने किया।

प्रमाण पत्र और पुरस्कार पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने निर्धारित दो मिनट में आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए, जबकि विजेताओं को प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अशोक सिंह राजपुरोहित ने राजस्थान पत्रिका के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी द्वारा लिखित पुस्तक ‘मानस’ की प्रति श्री जैन राजस्थानी विद्या प्रचारक मंडल के चेयरमैन भवरलाल सी. जैन को भेंट की। आयोजन में हिंदी शिक्षक शिवानन्द, आशा, पार्वती सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।