
इस्कॉन मंदिर हुब्बल्ली में 165 किलो देशी घी से सजा महाभोग, कृष्ण चरणों में राजस्थान की भक्ति का अनूठा अर्पण। राजस्थान मूल के भैरू कैटर्स के बाबूलाल प्रजापत एवं परिवार ने सेवा और श्रद्धा की मिठास से जन्माष्टमी को बनाया खास।
अभिभावकों ने उत्साह के साथ अपने नौनिहालों की आकर्षक तस्वीरें भेजीं, जिनमें कहीं नटखट माखनचोर कान्हा नजर आए तो कहीं बांसुरी बजाते बाल गोपाल और कहीं राधा के रूप में सजी मासूम बालिकाओं ने अपनी छवि से सभी को मोहित कर दिया। तस्वीरों में भक्ति, परंपरा और बचपन की मासूमियत का ऐसा सुंदर संगम नजर आया कि जन्माष्टमी का उत्सव घर-घर जीवंत हो उठा।
Updated on:
05 Sept 2026 05:08 pm
Published on:
05 Sept 2026 04:47 pm
