
सरकारी बस से टकराया पिकअप वाहन,सरकारी बस से टकराया पिकअप वाहन,सरकारी बस से टकराया पिकअप वाहन
हुब्बल्ली
विजयपुर जिले के कोल्हार गांव में बुधवार को सरकारी बस से पिकअप वाहन के टकराने से चार जनों की मृत्यु हुई है और पांच जने गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मृतकों की पहचान कोतिंकल गांव की कस्तूरी सुरेश गुलदाल (32), बागलकोट जिले के सिंदगी गांव की लक्ष्मी निंगप्पा आलगुंडी (5), गिरिसागर के रामण्णा यमनप्पा मुत्तलदिन्नी (70) के तौर पर की गई है। एक अन्य के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में तीन जनों की मौके पर ही मृत्यु हुई है तो गम्भीर रूप से घायल एक अन्य की इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हुई।
मौके पर तनाव
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस पर घुस्सा उतारा। लोगों ने पुलिस को भगा कर पीठा और पुलिस उपनिरीक्षक तथा कान्सटेबल पर हमला किया। इस हमले में पुलिस उपनिरीक्षक अनिल कुंबार का हाथ टूटा है। इसके अलावा पुलिस वाहन को आग लगाने के साथ पथराव किया। मौके पर तनाव छाया है।
लोगों ने आरोप लगाया कि जुर्माने से बचाने की फिराक में पिकअप वाहन सरकारी बस से टकराया। पिकअप वाहन यात्रियों को भर कर ले जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी पुलिस को देखकर पिकअप चालक भारी जुर्माने से बचने की फिराक में तेज रफ्तार से सामने से आ रही सरकारी बस को टक्कर मार दी।
कोल्हार थाना पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है। पुलिस पिकअप वाहन के दस्तावेजों की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
Published on:
02 Oct 2019 08:58 pm
