24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हुबली
यत्नाल का बयान बेबुनियाद: हिंडसगेरी
Play video

यत्नाल का बयान बेबुनियाद: हिंडसगेरी

पूर्व मंत्री एवं दक्षिण भारत सूफी सम्मेलन के प्रभारी ए.एम. हिंडसगेरी ने कहा कि भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल का शहर में आयोजित मुस्लिम सम्मेलन को लेकर दिया गया बयान बेबुनियाद और तथ्यों से परे है। सम्मेलन में सरकार के कई प्रतिनिधि आए थे।

Google source verification

मुस्लिम नेताओं की प्रतिक्रिया
हुब्बल्ली. पूर्व मंत्री एवं दक्षिण भारत सूफी सम्मेलन के प्रभारी ए.एम. हिंडसगेरी ने कहा कि भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल का शहर में आयोजित मुस्लिम सम्मेलन को लेकर दिया गया बयान बेबुनियाद और तथ्यों से परे है। सम्मेलन में सरकार के कई प्रतिनिधि आए थे। कार्यक्रम में भाग लेने वालों को लेकर यत्नाल का बयान सच्चाई से कोसों दूर है। हम यत्नाल के बयान की कड़ी निंदा करते हैं।

हर जांच के लिए तैयार : कादरी

उधर, बाशा पीरां दरगाह के धर्म गुरु सैयद ताजुद्दीन कादरी ने कहा कि मुस्लिम धर्म गुरुओं के दक्षिण भारत सूफी सम्मेलन में आईएसआईएस आतंकवादियों से संबंध रखने वालों ने भाग नहीं लिया है। विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नल बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। पुलिस विभाग के निर्देश पर मंच पर 25 सूफियों को अनुमति दी गई थी। मंच पर कौन भाग होंगे, इसकी सारी जानकारी पुलिस विभाग और जिला प्रशासन को दी गई थी। अग कोई संदिग्ध था तो खुफिया विभाग के पास जानकारी होनी चाहिए थी। यत्नाल नाम का खुलासा करें।

नाम उजागर करें यत्नाल

मुस्लिम धर्म गुरुओं के दक्षिण भारत सूफी सम्मेलन के संयोजक सिराज अहमद कुडचिवाला ने कहा कि विधायक यत्नाल ने बेबुनियाद आरोप लगाया है। उन्हें आईएसआईएस के आतंकी के क थित समर्थक का नाम उजागर करना चाहिए। कुडचिवाला ने कहा कि यत्नाल ने मुस्लिम समाज का अपमान किया है। उन्हें तुरंत मुस्लिम समाज से माफी मांगनी चाहिए। इस प्रकार के बेबुनियाद आरोप लगाने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

हुबली

कर्नाटक