1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नलगोंडा जाने से पहले ही BJP प्रदेश अध्यक्ष रामचंदर राव को रोका, हाउस अरेस्ट का आरोप

Ramchander Rao House Arrest: तेलंगाना में BJP और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ गया है। नलगोंडा में BJP नेता के घर पर कथित हमले के बाद प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव को नलगोंडा जाने से रोककर हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला सामने आया है।
2 min read
Google source verification
SIR Telangana

नलगोंडा जाने से रोके जाने के बाद हाउस अरेस्ट किए गए तेलंगाना BJP अध्यक्ष एन. रामचंदर राव। (फोटो सोर्स-IANS)

Telangana Political News:तेलंगाना में SIR को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल के बीच अब BJP और कांग्रेस के बीच टकराव ने नया रूप ले लिया है। नलगोंडा में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद के बाद मंगलवार को तेलंगाना BJP अध्यक्ष एन. रामचंदर राव को हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। BJP का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें नलगोंडा जाने से रोक दिया, जहां वह पार्टी के जिला अध्यक्ष नागम वर्शित रेड्डी और उनके परिवार से मिलने वाले थे।

दरअसल, सोमवार को नलगोंडा में तनाव उस समय बढ़ गया जब BJP कार्यकर्ताओं ने मंत्री कोमटिरेड्डी वेंकट रेड्डी के कैंप ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति बन गई। BJP का आरोप है कि इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नलगोंडा के BJP जिला अध्यक्ष नागम वर्शित रेड्डी के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। पार्टी ने यह भी दावा किया कि उनके परिवार के सदस्यों और उनकी मां के साथ मारपीट की गई।

इसी घटना के बाद रामचंदर राव ने नलगोंडा जाने का फैसला किया था। उनका कहना था कि वह वर्शित रेड्डी और उनके परिवार से मिलकर हालात की जानकारी लेना चाहते हैं। लेकिन BJP के मुताबिक, मंगलवार को पुलिस उनके घर पहुंची और उन्हें बाहर जाने से रोक दिया। पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर रोक बताया है।

नलगोंडा में पहले क्या हुआ?

विवाद की शुरुआत BJP कार्यकर्ताओं के मंत्री कोमटिरेड्डी वेंकट रेड्डी के कैंप ऑफिस की ओर जाने के बाद हुई। एक रिपोर्ट के मुताबिक, BJP कार्यकर्ताओं ने वहां मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया, उनके कटआउट को जलाया और ऑफिस पर अंडे-टमाटर भी फेंके। इसके बाद कांग्रेस समर्थकों ने BJP नेता वर्शित रेड्डी के घर को निशाना बनाया। दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी।

BJP-कांग्रेस में बढ़ रही तनातनी

इस पूरे घटनाक्रम ने तेलंगाना की सियासत में एक बार फिर BJP और सत्तारूढ़ कांग्रेस के बीच टकराव को सामने ला दिया है। BJP नेताओं का आरोप है कि सरकार उनके नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई कर रही है, जबकि कांग्रेस खेमे की ओर से BJP कार्यकर्ताओं पर पहले हमला और तनाव बढ़ाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

फिलहाल नलगोंडा में दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है। प्रशासन की कोशिश है कि विवाद और न बढ़े। इस बीच रामचंदर राव को नलगोंडा जाने से रोके जाने के बाद मामला और राजनीतिक रंग लेता दिख रहा है।

बड़ी खबरें

View All

हैदराबाद तेलंगाना

तेलंगाना

ट्रेंडिंग