26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Telangana Suryapet Bus Accident: तेलंगाना के सूर्यापेट में दर्दनाक हादसा: लोहे की छड़ों ने बस को चीर दिया, 6 यात्रियों की गई जान, 20 घायल

Suryapet Road Accident: कुछ ही सेकंड में हाईवे पर सफर मातम में बदल गया। टक्कर के बाद बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए राहत टीमों को करीब एक घंटे तक गैस कटर से मशक्कत करनी पड़ी।
2 min read
Google source verification
Telangana Suryapet Bus Accident

Telangana Suryapet Bus Accident : बस को चीरती अंदर तक पहुंचीं लोहे की छड़ें, 6 यात्रियों ने तोड़ा दम

Suryapet Bus Accident Today: तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे ने यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एलुरु जा रही एक निजी बस की लोहे की रॉड से भरे कंटेनर से ऐसी टक्कर हुई कि भारी छड़ें बस के अगले हिस्से को भेदते हुए अंदर तक पहुंच गईं। हादसे में छह यात्रियों की जान चली गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस अब दुर्घटना की वजह तलाश रही है।

Telangana Suryapet Bus Accident: लोहे की छड़ों ने बढ़ाई हादसे की भयावहता

यह दर्दनाक दुर्घटना सूर्यापेट जिले के कोदाड मंडल में द्वारकुंटा के पास हुई। निजी ट्रैवल्स की बस हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के एलुरु की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बस आगे चल रहे लोहे की भारी छड़ों से लदे कंटेनर से जा भिड़ी।

टक्कर पीछे से हुई, लेकिन इसका असर बेहद खतरनाक रहा। कंटेनर के पिछले हिस्से से बाहर निकली लोहे की छड़ें बस के सामने के शीशे और ढांचे को तोड़ती हुई यात्रियों तक पहुंच गईं। इससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ यात्रियों को घटनास्थल पर ही जान गंवानी पड़ी।

सूर्यापेट हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख

सूर्यापेट जिले के कोदाड मंडल में द्वारकुंटा के पास एक निजी बस की कंटेनर से टक्कर हो गई। हादसे की सूचना सामने आने के बाद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना पर गहरा दुख और चिंता जताई।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने 'X' पर किए गए पोस्ट के मुताबिक, रेवंत रेड्डी ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि दुर्घटना में घायल यात्रियों को उपचार में किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अस्पतालों में जरूरी चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा।

मलबे में फंसी जिंदगी, एक घंटे तक चला रेस्क्यू

टक्कर के बाद बस के भीतर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच कई यात्री सीटों और बस के क्षतिग्रस्त हिस्सों में फंस गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने भी बचाव अभियान में मदद की।

रेस्क्यू टीमों ने गैस कटर और दूसरे उपकरणों की सहायता से बस के हिस्सों को काटकर यात्रियों को बाहर निकाला। करीब एक घंटे से ज्यादा चले इस अभियान के बाद घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया। हादसे में कुल छह लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल बताए गए हैं।

दो घंटे तक थमा रहा हाईवे

दुर्घटना के बाद हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। हादसे के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस और प्रशासन ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस और कंटेनर को हटाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार या चालक को नींद की झपकी आने जैसी संभावनाओं पर भी गौर किया जा रहा है। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।