8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेलंगाना: पत्नी के मोबाइल में चैट्स देखकर उड़े पति के होश, प्रेमी के साथ मिलकर रच रही थी मर्डर का प्लान; केस दर्ज

Telangana Wife Husband Murder Plot: तेलंगाना के खम्मम में पति की हत्या की साजिश का भंडाफोड़ हुआ है। दरअसल, यहां पर पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का प्लान बना रही थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
2 min read
Google source verification
Telangana Wife Husband Murder Plot

प्रेमी के साथ मिलकर रच रही थी मर्डर का प्लान, फोटो सोर्स- एक्स ( @HateDetectors )

telangana husband murder plan: तेलंगाना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने समय रहते अपनी ही हत्या की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश कर दिया। हैदराबाद के पास डोरनाकल मंडल के चिल्कोडु निवासी जी. राजेश्वर राव को जब अपनी पत्नी के फोन में कुछ संदिग्ध व्हाट्सएप चैट्स मिले, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। चैट्स से खुलासा हुआ कि उनकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर उन्हें जान से मारने का प्लान बना रही थी।

कूरियर बॉय से हुआ अफेयर

पीड़ित राजेश्वर राव खम्मम के एक निजी अस्पताल में काम करते हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में भवानी नाम की महिला से शादी की थी और दोनों की दो बेटियां हैं। राजेश्वर के मुताबिक, पिछले कुछ समय से उनकी पत्नी के व्यवहार में बदलाव नजर आने लगा था। इसी दौरान भवानी की खम्मम में कूरियर डिलीवरी बॉय का काम करने वाले सैदुलु से मुलाकात हुई, जो बाद में कथित तौर पर अवैध संबंध में बदल गई। राजेश्वर का आरोप है कि दोनों ने मिलकर उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रची। चैट्स से कथित तौर पर सामने आया कि भवानी ने अपने प्रेमी को सलाह दी थी कि हत्या घर के अंदर न की जाए, क्योंकि ऐसा करने पर पुलिस को शक हो सकता है। इसके बजाय पति की हत्या को एक भीषण सड़क हादसे का रूप देने की योजना बनाई गई थी, ताकि घटना सामान्य दुर्घटना लगे और किसी को उन पर शक न हो। इतना ही नहीं, एक कथित मैसेज में भवानी ने सैदुलु को धमकी देते हुए कहा था कि अगर वह उसके पति को नहीं मारेगा, तो वह खुद राजेश्वर की हत्या कर देगी, ताकि इसके बाद दोनों साथ रह सकें।

'जीरो एफआईआर' दर्ज, आरोपी प्रेमी-पत्नी फरार

साजिश का पता चलते ही राजेश्वर राव ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सबूतों के तौर पर उन्होंने पुलिस को व्हाट्सएप चैट्स के स्क्रीनशॉट और अन्य साक्ष्य सौंपे। डोरनाकल पुलिस ने शुरुआती 'जीरो एफआईआर' दर्ज करने के बाद मामला खम्मम ग्रामीण पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया है।

खम्मम ग्रामीण इंस्पेक्टर एम. राजू ने बताया कि पुलिस पीड़ित द्वारा दिए गए डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी पत्नी भवानी और उसका प्रेमी सैदुलु दोनों फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पीड़ित पति ने अपनी और अपनी दोनों बेटियों की जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

बड़ी खबरें

View All

हैदराबाद तेलंगाना

तेलंगाना

ट्रेंडिंग