6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए वेंकटस्वामी

अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification
इस्तीफे का पत्र भेज दिया

इस्तीफे का पत्र भेज दिया

हैदराबाद. तेलंगाना में पूर्व सांसद विवेक वेंकटस्वामी ने भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका देते हुए बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए। वेंकटस्वामी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी को अपने इस्तीफे का पत्र भेज दिया और इसके बाद उन्होंने उसे मीडिया पर साझा कर दिया। उन्होंने भाजपा में रहने के दौरान मिले समर्थन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। इसके बाद विवेशन ने शमशाबाद हवाई अड्डा के पास स्थित एक निजी होटल में आयोजित समारोह में कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी ने उनका स्वागत किया। गांधी ने इस अवसर पर वेंकटस्वामी और उनके पुत्र वामशी को पार्टी का दुपट्टा पहनाया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए रेड्डी ने वेंकटस्वामी के कांग्रेस में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और पार्टी सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को चुनौती देने सक्षम होगी। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।
वहीं, वेंकटस्वामी ने तेलंगाना के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में विफल रहने के लिए बीआरएस की आलोचना की और आरोप लगाया कि पार्टी के कार्य केसीआर के परिवार के हित सीमित हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने का उनका निर्णय बीआरएस को हटाने सत्ता से हटाने के लिए है।