
फर्जी टिकट बनाकर जम्मू जा रहे दो युवक एयरपोर्ट पर पकड़े गए, पूछताछ करके पूलिस भी रह गई दंग
हालही में इंदौर एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां जिले के ही धार से दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक फर्जी टिकट से इंदौर से जम्मू जाने के लिए एयरपोर्ट पर आए थे, जिन्हें टिकट की टैकिंग प्रक्रिया के दौरान पकड़ा गया। दोनों यात्री फर्जी टिकट लेकर इंदौर एयरपोर्ट के गेट नंबर 1 से अंदर आ गए। दोनों ने गेट पर मौजूद सीआरपीएफ के जवानों को ई-टिकट दिखाया, लेकिन काउंटर से उन्हें टिकट सही न होने की वजह से दौबारा बाहर भेज दिया।
मामला संदिग्ध लगने पर तुरंत ही सुरक्षाकर्मियों ने इसकी सूचना एयरपोर्ट प्रबंधन को दी, जिसके बाद एयरपोर्ट से बाहर आते ही सीआरपीएफ जवानों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। मामले की जांनकारी स्थानीय थाने को भी दी गई। पुलिस द्वारा दोनों को गिरफ्तार कर आगे की जानकरी जुटाई जा रही है।
एयरपोर्ट के गेट पर CRPF ने दबोचा
मामले को लेकर एरोड्रम थाने के एसआई का कहना है कि इंदौर एयरपोर्ट पर घटी ये घटना 15 दिसंबर की बताई जा रही है। जब इंदौर से जम्मू जाने वाली फ्लाइट का ई-टिकट लेकर धार के रहने वाले अभिषेक कनेरिया निवासी राजेंद्र कॉलोनी धार और उसके एक अन्य साथी को पुलिस ने पकड़ा था। दोनों के पास एयरपोर्ट पर फर्जी टिकट मिले। उन्होंने पहले गेट नम्बर- 1 से एंट्री की और वहां मौजूद सीआरपीएफ जवानों को मोबाइल में ई-टिकट दिखाया। दोनों आसानी से एयरपोर्ट के अंदर दाखिल हो गए। काउंटर पर जब उनके टिकट का मिलान किया तो वो फर्जी निकला, जिसके बाद प्रबंधन को सूचना को दी गई।
फर्जी निकले दोनों ई-टिकट
पुलिस के अनुसार अभिषेक कनेरिया अपने साथी के साथ इंडिगो की फ्लाइट क्रमांक - 6E959 STD से सुबह 9.05 बजे जम्मू जाने वाला था। लेकिन दोनों के पास फर्जी टिकट थे। पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों युवकों से सवाल किया गया कि उन्होंने ये टिकट कहां से बनाई थी ? इसपर दोनों का कहना था कि दोनों ने जम्मू जाने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक की थी। लेकिन टिकट फर्जी है या असली, उन्हें जानकारी नहीं है। पुलिस ने इस मामले में कोई भी अपराध पंजीबध नहीं किया है। वही दोनों यात्रियों से पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।
Published on:
18 Dec 2023 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
