
स्कूल से लौटकर तालाब नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत, कमलनाथ ने जताया दुख
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले एक दुख भरी खबर सामने आई है। यहां तालाब में डूबने से 3 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को तालाब से रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं, इस दुखद घटना को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने दुख व्यक्त किया है।
बताया जा रहा है कि, ये दुखद घटना जिले के अंतर्गत आने वाले हाथी पिपल्या गांव के तालाब में सोमवार को हुई है। जानकारी के मुताबिक, तीनों बच्चे तालाब के समीप के एक निजी स्कूल में पढ़ते थे। तीनों स्कूल से लौटते समय तालाब में नहाने चले गए थे, जहां पैर फिसने से गहरे पानी में पहुंचने के कारण तीनों की मौत हुई है।
गांव में पसरा मातम
फिलहाल, पुलिस ने देर रात तक तीनों शवों को तालाब से रेस्क्यू कर निकालकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल भेजा गया था, जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजन को सौंप दिया गया है। बच्चों की मौत से गांव में मातम सा माहौल देखने को मिल रहा है।
कमलनाथ ने जताया दुख
मामले को लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए दुख व्यक्त किया है। कमलनाथ ने लिखा कि, इंदौर के हाथी पिपल्या गांव के तालाब में डूबने से तीन स्कूली बच्चों की मृत्यु का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार को यह वज्र सा दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनायें व्यक्त करता हूँ।
Published on:
11 Jul 2023, 6:45 PM IST
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.