
इंदौर. इंदौर में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करते हुए एक भाई ने बहन के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पीड़िता का सौतेला भाई है जो बदनाम करने की धमकी देकर पीड़िता से कई बार रेप कर चुका है और जब वो प्रेग्नेंट हुई तो आरोपी ने उसे पहले तो अबॉर्शन कराने की सलाह देने लगा। बेटी को जन्म दिया तो बेटी को मार डालो ऐसा कहता है। पीड़िता ने सौतेले भाई के सितमों की दास्तां पुलिस को बताते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
सौतेले भाई ने लूटी बहन की आबरू
35 साल की पीड़िता अनीता (बदला हुआ नाम) एलआईजी इलाके की रहने वाली है। पीड़िता अनीता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके सौतेले भाई की शादी हो चुकी है लेकिन वो अपनी पत्नी से अलग रहता है। पिछले साल नवंबर में एक दिन जब वो घर पर अकेली थी तो सौतेला भाई घर पर आया और साथ में जो जूस लेकर आया था वो उसे पिला दिया। अनीता ने बताया कि जूस पीते ही वो कुछ देर में बेहोश हो गई इसी दौरान सौतेले भाई ने उसके साथ ज्यादती की। जब उसे होश आया तो उसने विरोध किया जिस पर सौतेले भाई ने उसे समाज में बदनामी का डर बताकर चुप करा दिया और फिर बदनामी का ही डर बताकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अनीता जब गर्भवती हो गई तो उसने सौतेले भाई को इसके बारे में बताया। जिस पर सौतेले भाई ने अबॉर्शन का दबाव बनाया और एक डॉक्टर के पास ले गया। लेकिन डॉक्टर ने अबॉर्शन करने से मना कर दिया। गर्भवती होने के कारण कुछ दिनों बाद अनीता के परिजन को इस बात का पता चल गया तो उन्होंने उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद सौतेले भाई ने अनीता को किराए से कमरा दिलवा दिया। करीब डेढ़ महीने पहले अनीता ने बेटी को जन्म दिया तो सौतेला भाई ने कहा कि इसे मार डालो..पीड़िता अनीता ने बताया कि सौतेला भाई उस पर बेटी को मारने का दबाव बना रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।
Published on:
27 Sept 2022 05:08 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
