9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेडिकल की 400 सीट के लिए मिला एलओपी

नीट यूजी के दुसरे चरण में शामिल होंगी बढ़ी हुई सीट, पहला राउंड २१ जुलाई तक बढ़ा  

2 min read
Google source verification
mgm indore

mgm

इंदौर. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) द्वारा खंडवा, रतलाम और विदिशा मेडिकल कॉलेजों का दौरा करने के बाद रिपोर्ट केन्द्र सरकार को सौंपी थी। जहां से बुधवार को लेटर ऑफ परमिशन (एलओपी) जारी कर दिया गया है। अब 400 बढ़ी सीट पर दाखिले के लिए नीट यूजी काउंसलिंग के दुसरे चरण में इन्हें शामिल किया जाएगा।चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बुधवार को ही एलओपी के इंतजार में पहला चरण 21 जुलाई तक बढ़ाया है। शेड्यूल के मुताबिक, दुसरा चरण २३ जुलाई से शुरू होना है। एलओपी मिलने के बाद शेड्यूल के मुताबिक चरण शुरू हो पाएगा। इसके बाद 400 सीट में से 15 फीसदी 60 सीट ऑल इंडिया कोटे में चली जाएगी। कोर्ट के निर्देशानुसार बची 60 फीसदी यानि 320 सीट में से भोपाल के आरकेडीएफ कॉलेज के १५० विद्यार्थियों को मर्ज किया जाएगा। 170 सीट दुसरे चरण में बढ़ जाएंगी। इसके अलावा ऑल इंडिया कोटे की सीट नए कॉलेज होने के कारण रिवर्ट होकर मप्र के मूल निवासी छात्रों को मिलने की उम्मीद भी है। रतलाम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने बताया, काउंसलिंग में शामिल ऑफ पर अपग्रेशन ऑप्शन चुनने वाले विद्यार्थियों को सीट चुनने का पहला मौका मिलेगा। निजी मेडिकल कॉलेजों की सीट ले चुके विद्यार्थी भी इन सीटों को चुन सकेंगें, लेकिन फीस की १० फीसदी राशी कॉलेजों को चुकाना पडेगी। निजी कॉलेजों में औसतन फीस १० लाख रुपए है। डेंटल सीट लेने वाले विद्यार्थियों ने भी यदि अपग्रेशन का ऑप्शन रखा है तो वह भी बढ़ी सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एमसीआई के निर्देशों के बाद चिकित्सा शिक्ष विभाग ने काउंसिलिंग में रजिस्टे्रशन करा रहे छात्रों को कहा है कि छात्र च्वाइस फिलिंग के साथ अपग्रेडेशन का कॉलम भी भरे। ताकी उन्हें नए मेडिकल कॉलेज में दाखिले का मौका मिल सके। एमसीआई के निर्देशों के बाद चिकित्सा शिक्ष विभाग ने काउंसिलिंग में रजिस्टे्रशन करा रहे छात्रों को कहा है कि छात्र च्वाइस फिलिंग के साथ अपग्रेडेशन का कॉलम भी भरे। ताकी उन्हें नए मेडिकल कॉलेज में दाखिले का मौका मिल सके।

यह है सीटों का गणित
रतलाम मेडिकल कॉलेज - 150 सीट
विदिशा मेडिकल कॉलेज - 150 सीट
खंडवा मेडिकल कॉलेज - 100 सीट
कुल सरकारी मेडिकल कॉलेज - 07
सीटों की संख्या - 900
कॉलेज बढ़ेंगे - 03
नए कॉलेजों में सीट- 400
बढ़ी हुई सीटों की संख्या- 1300
निजी मेडिकल कॉलेजों के साथ सीटों की संख्या हो जाएगी - 2020