13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के इस एयरपोर्ट पर आएंगे 50 लाख यात्री, चालू होगा नया ​टर्मिनल

Indore Airport- यात्रियों की सालाना संख्या में होगी बढ़ोत्तरी, सुरक्षा के लिए सीआइएसएफ बल का इंतजार

2 min read
Google source verification
5 Million Passengers Expected at Indore Airport

5 Million Passengers Expected at Indore Airport (फोटो- AI)

Indore Airport- इंदौर में हवाई सेवाओं में बढ़ोत्तरी का सिलसिला लगातार जारी है। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर अनेक नई सुविधाएं जुटाई जा रहीं हैं। इसी क्रम में यहां के पुराने टर्मिनल भवन (टी-1) का नवीनीकरण भी किया गया। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट के इस टर्मिनल का 29 मार्च को लोकार्पण भी हो चुका है हालांकि अभी यहां से उड़ानों का संचालन चालू नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से टर्मिनल को चालू नहीं किया जा सका है। इसके लिए अब सीआइएसएफ का इंतजार किया जा रहा है। सुरक्षा जवानों के आने के बाद ही यहां से उड़ानों का संचालन शुरु किया जा सकेगा। नया टर्मिनल चालू हो जाने के बाद देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में जबर्दस्त बढ़ोत्तरी की उम्मीद जताई जा रही है। इससे एयरपोर्ट में सालाना 50 लाख यात्रियों के आने का अनुमान है।

एयरपोर्ट के प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन की ओर से सिक्योरिटी क्लीयरेंस मिल गया है

देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट के प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन की ओर से सिक्योरिटी क्लीयरेंस मिल गया है। एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए अब सीआइएसएफ के बल का इंतजार है।

क्षमता सालाना 50 लाख यात्रियों तक, यहां यात्रियों को अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी और एयरपोर्ट पर बढ़ते दबाव को कम करने में मदद मिलेगी

नवीनीकरण के बाद पुराने टर्मिनल भवन (टी-1) की तस्वीर ही बदल गई है। यह ज्यादा सुविधाजनक और बड़ा नजर आ रहा है। नए टर्मिनल का लोकार्पण केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया था। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार टर्मिनल के शुरू होने से देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ जाएगी। यात्री क्षमता सालाना 50 लाख यात्रियों तक पहुंच जाएगी। इतना ही नहीं, यहां यात्रियों को अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी और एयरपोर्ट पर बढ़ते दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।

50 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार टर्मिनल में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की

50 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार टर्मिनल में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। यहां 400 यात्री बैठ सकेंगे।

नया टर्मिनल-1 शुरू होने के लिए अब सीआइएसएफ का इंतजार

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, सिक्योरिटी क्लीयरेंस के बाद सुरक्षा बल आना बाकी है। इसके बाद संचालन शुरू हो सकेगा।
इस टर्मिनल पर करीब 150 जवानों की तैनाती होना है। इसके लिए गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है।