11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20 साल बाद फिर गदर-2 में होगी पाकिस्तान से जंग, इंदौर के 62 नौजवान करेंगे सैनिक का रोल

-फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र-अहमदनगर फायरिंग रेंज में हो रही-इंदौर के 62 नौजवानों को गदर-2में मिला सैनिक का रोल-जंग में तोप-गोलों के बीच इंदौर के जवानों ने दुश्मन सेना को खदेड़ा

2 min read
Google source verification
gadar.jpg

Gadar-2

इंदौर। फिल्म गदर-2 में इंदौर के 200 नौजवान नजर आएंगे। ये सभी इंदौर फिजिकल एकेडमी से इंदौर में रहकर भारतीय सेना की तैयारी कर रहे हैं। पहले शूट के लिए 200 में से अभी 62 जवान फिल्म की शूटिंग के लिए गए हैं। फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के अहमदनगर में चल रही हैं। जो 22 दिन चलेगी। ये सभी नौ जवान फिल्म में भारतीय सेना के जवानों के रोल में है।। फिल्म में अभी भारत-पाकिस्तान के बीच जंग का सीन फिल्माया जा रहा है। फायरिंग के साथ तोप-गोले चल रहे हैं। इंदौर के जवान दुश्मन सेना को कारारा जवाब देते हैं। जय हिन्द, भारत माता का जयघोष कर पाकिस्तानी सेना के एक-एक जवान को चुन-चुन मार गिराते हैं। फिल्म में सैनिकों का रोल कर रहे सभी जवान मजदूर, किसानों के बेटे हैं।

20 साल बाद फिर पाकिस्तान से जंग

20 साल बाद भारत-पाकिस्तान के बीच फिर हुई जंग इस बार प्यार को पाने के लिए नहीं, बल्कि सेना के जवान को बचाने को लेकर होगी। जानकारी के अनुसार फिल्म में तारासिंह (सनी देओल) का बेटा जीते (उत्कर्ष शर्मा) सेना के जवान के रोल में है। युद्ध के बीच बेटे की जान बचाने के लिए सनी देओल पाकिस्तान की सरहद पार करता है। गदर 2 में फिल्म में भारत-पाकिस्तान की लड़ाई को प्रमुखता से दर्शाया जा रहा हैं। पहली फिल्म में तारा और सकीना की लव स्टोरी थी।

एक साल पहले डायरेक्टर आए थे

सेना में अफसर का किरदार निभा रहे इंदौर के जितेंद्र पोरवाल ने बताया कि एक साल पहले फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा व उनकी टीम के साथ महू से कर्नल मिलने आए थे। उनका कहना था कि आपके यहां सेना की तैयारी कर रहे सभी लड़के बहुत ही जोशीले व फुर्ती वाले हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर जवानों के बारे में पता चला। फिल्म की शूटिंग के लिए 200 लड़कों को लेने की बात हुई। जितेंद्र स्वयं सेना में तीन बार क्वालिफाई कर चुके हैं।