8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोस्त के साथ बीवी के अफेयर का सच कई दिन तक सहने के बाद पति ने खाया जहर, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

जहर खाने से तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज जारी, दो पेज का सुसाइड नोट बरामद।

3 min read
Google source verification
indore.jpg

इंदौर. बीवी और दोस्त की बेवफाई से दुखी एक युवक ने जहर खाकर खुदकुशी की। मामला इंदौर का है जहां जहर खाने के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक ने जहर खाने से दो पन्ने का सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें उसने बीवी और दोस्त के अफेयर की बात लिखते हुए परेशान करने का जिक्र किया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर मामले की जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक की पत्नी और उसका प्रेमी जो कि युवक का दोस्त भी है एक ही कंपनी में काम करते हैं।

एक कंपनी में काम करते हैं पत्नी व उसका प्रेमी
इंदौर के मल्हारगंज इलाके में रहने वाले अंकित (बदला हुआ नाम) ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। तबीयत बिगड़ने पर अंकित को उसके परिवारवाले अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां उसका इलाज चल रहा है। अंकित ने जहर खाने से पहले दो पन्ने का सुसाइड नोट लिखा है जिसमें उसने अपनी बीवी कीर्ति (बदला हुआ नाम) और दोस्त निकेत (बदला हुआ नाम) के बीच अफेयर की बात लिखी है। अंकित की शादी कीर्ति के साथ करीब 10 साल पहले हुई थी उनका एक बेटा और बेटी भी है। कीर्ति एक ही कंपनी में काम करती है और उसी में अंकित का दोस्त निकेत भी काम करता है। निकेत भी दो बच्चों का पिता है।

यह भी पढ़ें- लड़की से खुलेआम छेड़छाड़-मारपीट, VIDEO देखकर खौल उठेगा हर पिता का खून

सुसाइड नोट में ये लिखा
जहर खाने से पहले अंकित (बदला हुआ नाम) ने जो सुसाइड नोट लिखा है उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। सुसाइड नोट में लिखा है ‘मैं अपने प्राण त्यागकर मृत्यु में समा जाना चाहता हूं। इसका प्रमुख कारण मेरी पत्नी और मेरा दोस्त निकेत (बदला हुआ नाम) है जो कि निजी फर्म में कार्यरत हैं। मेरी शादी को 10 साल हो चुके हैं एक बेटा और बेटी हैं। शादी होने के बाद 6 महीने अच्छे से गुजरे, फिर मानसिक कलह और परेशानी सहन करता रहा, लेकिन अब हद पार हो चुकी है। इसका कारण मेरी पत्नी और मेरे दोस्त निकेत हैं। दोनों के बीच कुछ चल रहा है। वॉट्सऐप और चैटिंग व वीडियो कॉल पर अश्लीलता की जा रही है। मेरी पत्नी द्वारा प्राइवेट जगह पर भी मोबाइल ले जाया जा रहा है ताकि अश्लीलता परोसी जा सके। मैंने पत्नी को समझाया परिवार का वास्ता दिया लेकिन वो नहीं मानी। उसने परिवार के सामने ये बात कबूल की है कि वो दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और इस कारण से पत्नी के पिता और बहनों ने भी बात उससे बात करना बंद कर ही है। पत्नी और उसका प्रेमी जो कि मेरा दोस्त था धमकी देते हैं कि तुझे मानसिक रूप से पागल कर देंगे और मार देंगे। मैंने पत्नी को समझाया कि परिवार में इज्जत और मान है। ऐसा मत करो। मैं किसी को मुंह दिखाने के काबिल नही रहूंगा। लेकिन इतना सोचना तो दूर, वह घर से 7 से 8 घंटे गायब रहने लगी और कहने लगी कि तुम और तुम्हारा परिवार मेरा कुछ नही बिगाड़ सकते। तुम सबको झूठे आरोप में फंसा दूंगी। इन्हें छोड़ा ना जाए। निकेत जो मेरा दोस्त है, उसके भी दो बच्चे हैं। वह उन बच्चों के बारे में भी नहीं सोच रहा और कुकृत्य करता गया।

देखें वीडियो- पुल से नदी में बहा ऑटो, LIVE VIDEO