
शहडोल. शहडोल से ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जो ये सोचने को मजबूर कर रही हैं कि क्या वाकई में बेटियां प्रदेश में सुरक्षित हैं। जो वीडियो सामने आया है उसमें एक मनचला युवक बीच रास्ते में स्कूल की छात्रा को रोककर उससे छेड़छाड़ व मारपीट करता दिख रहा है। छात्रा चीख रही है चिल्ला रही है छोड़ देने की गुहार लगा रही है लेकिन आरोपी युवक उसके साथ बदसलूकी कर रहा है। वीडियो शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना इलाके के करपा गांव का बताया जा रहा है। वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीटा
सरेराह छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का ये वीडियो जयसिंहनगर के करपा गांव का बताया जा रहा है। जिस छात्रा के साथ घटना हुई वो स्कूल से अपनी सहेलियों के साथ घर लौट रही थी। तभी रास्ते में आरोपी युवक जिसका नाम शिवम सिंह मिला और उसने छात्रा को रोक लिया। छात्रा ने विरोध किया तो उसके साथ न केवल छेड़छाड़ की बल्कि मारपीट भी की। छात्रा रोती रही चीखती रही लेकिन आरोपी शिवम को उस पर तरस नहीं आया। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों से छात्रा ने मदद की गुहार लगाई जिसके बाद छात्रा को कुछ लोगों ने युवक के चंगुल से छुड़वाया और घर पहुंचाया।हालांकि आरोपी युवक उन लोगों से भी विवाद करने लगा जिनने छात्रा को उससे छुड़ाया था।
देखें वीडियो-
वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
सरेराह हो रहे इस घटनाक्रम का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़ित छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवक शिवम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जिस तरह से आरोपी युवक सरेराह छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट करता दिख रहा है वो हर बेटी के पिता के जहन में कई तरह के सवाल उठा रहा है।
देखें वीडियो-
Published on:
15 Sep 2023, 8:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.