22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में जल्द दौड़ेंगी लकदक 150 ई बसें, और आसान होगा सफर

AICTSL Indore मध्यप्रदेश में बस का सफर और आसान हो जाएगा।

2 min read
Google source verification
AICTSL will run 150 e-buses in Indore

AICTSL will run 150 e-buses in Indore

AICTSL will run 150 e-buses in Indore मध्यप्रदेश में बस का सफर और आसान हो जाएगा। प्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इंदौर में सौ से ज्यादा नई लकदक ई बसें चलाई जाएंगी। अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड यानि एआईसीटीएसएल ये ई-बसें चलाने की तैयारी में जुटा हुआ है। ई बसों के लिए नए चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जा रहे हैं। नई ई बसें जल्द ही रोड पर दौड़ने लगेंगी।

इंदौर में अभी 90 ईवी बसें चलाई जा रही हैं। अब यहां 150 और नई ई-बसें चलाई जाएंगी। अध‍िकारियों के अनुसार इंदौर में सबसे ज्यादा ई-बसें संचालित करने की तैयारी चल रही है। इंदौर को देश का पहला ग्रीन मोबिलिटी सिटी बनाने के लिए यह कवायद की जा रही है।

यह भी पढ़ें : जल्द बढ़ेगी लाड़ली बहना योजना की राशि, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान

बीआरटीएस काॅरिडोर को पहले ही ग्रीन मोबिलिटी काॅरिडोर घोषित किया जा चुका है। अभी यहां 30 ईवी आई-बसें चलाई जा रही हैं। एआईसीटीएसएल की नई ई बसें शहरभर में चलेंगी।

अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड एआईसीटीएसएल ने नई ई-बसें चलाने की तैयारी तेज कर दी है। ई बसों के लिए नए चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। चंदन नगर और नायता मुंडला आईएसबीटी पर चार्जिंग स्टेशन बनाने की प्रारंभिक तैयारी शुरू हो भी चुकी है। यहां ई बसों की चार्जिंग के साथ मेंटेनेंस भी होगा।

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के अंतर्गत ये ई बस चलाई जाएंगी। इसी के साथ शहर में दौड़ रही डीजल सिटी बसों को हटा दिया जाएगा।

इन बसों के लिए दो नए चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। ये स्टेशन चंदन नगर स्थित सिटी बस मेंटनेंस डिपो और नायता मुंडला स्थित आरटीओ परिसर में बनेंगे। बता दें कि एआइसीटीएसएल की ईवी बसों को चार्ज करने के लिए राजीव गांधी, विजय नगर, हवा बंगला, और सिलिकान सिटी में चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

एआइसीटीएसएल, इंदौर के सीईओ मनोज पाठक के मुताबिक नई ईवी बसें दिसंबर तक आ जाएंगी। जनवरी से इनका संचालन शुरु कर दिया जाएगा। 150 बसों के लिए टेंडर जारी कर रहे हैं।