28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अरिजीत सिंह लाइव कॉन्सर्ट, 7 से 50 हजार में बिक रहा टिकट, यहां जाने डेट और पूरा शेड्यूल

Arijit singh live concert: अरिजीत सिंह के लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू, अब तक हो चुकी है 50 से 70 प्रतिशत तक बुकिंग, 7 से 50 हजार तक बिक रहा टिकट...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 10 Apr 2025, 11:37 AM IST

Arijit Singh Live Concert in mp

Arijit Singh Live Concert in mp

Arijit singh live concert: 19 अप्रेल को होने वाले अरिजीत सिंह के लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। शो को तारीख तय हुए लगभग सप्ताहभर हो चुका है। पिछले 7-8 दिनों में डायमंड, प्लेटिनम और गोल्ड कैटेगरी में टिकटों की बुकिंग दो अलग-अलग साइट्स पर हो रही है। लगभग सभी कैटेगरी में टिकटों की बुकिंग 50 से 70 प्रतिशत तक हो चुकी है।

प्रीमियम कैटेगरी में दर्शक शो में डायमंड सीट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। इन टिकटों में 60 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। प्लेटिनम कैटेगरी में 45 हजार (44,999) की टिकटों की 70 प्रतिशत से बुकिंग हो चुकी है। प्लेटिनम कैटेगरी के 14 हजार के टिकटों में लगभग 50 प्रतिशत टिकट बुक हो चुके हैं। गोल्ड कैटेगरी के टिकटों में दर्शक खड़े होकर शो देख व इंजाय कर सकते हैं। इसमें प्रति व्यक्ति 7 हजार (6999) के टिकट उपलब्ध हैं।

वॉच आउट सिस्टम से चलेगी एलईडी स्क्रिन

लाइव यूजिक कंसर्ट में हाई रिजोल्यूएशन के साथ ही इनोवेटिव एलईडी लाइट का उपयोग किया जाएगा। इसमें एक ही एलईडी पर मल्टीपल सब्जेक्ट दिखाए जा सकते हैं। एलईडी स्क्रिन को वॉच आउट साटवेयर से प्रोग्रामिंग करेंगे।

इंटेलीजेंट्स लाइट फॉलो करेगी अरिजीत को

अरिजीत के शो में इंटेलीजेंट्स लाइट का उपयोग किया जाएगा। इस लाइट में इस तरह की कमांड होती है कि यह आर्टिस्ट को पहचान कर उसे फॉलो करती है। लाइव यूजिक कंसर्ट में आर्टिस्ट के खड़े होने के स्थानों को पहले से ही तय कर दिया जाएगा। आर्टिस्ट के स्टेज कवर करने की कमांड लाइट्स के लिए तय कर दी जाती है।

एडवांस्ड वर्जन साउंड टेक्नोलॉजी

साउंड की प्रोग्रामिंग एआइ से तैयार होगी। सबसे ज्यादा उपयोग साउंड डेसीबल चेंज करने में होगा। यह दर्शकों का पूरा दायरा नाप लेगी। जिस दिशा में दर्शकों तक आवाज नहीं पहुंच पा रही है, उसे सर्च कर सांउड सिस्टम एडजस्ट हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: आयुष विभाग की वेबसाइट पर निकली बंपर नौकरियां! क्या आपने देखा विज्ञापन?

ये भी पढ़ें: एमपी में धमाल मचाने आ रही तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टप्पू सेना