इंदौर. शहर में सोमवार को ऑटो रिक्शा चालकों ने हड़ताल कर दी। मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। दरअसल, भगवा ऑटो रिक्शा चालक संघ ने तीन प्रमुख मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया था। रिक्शा चालक सोमवार सुबह चिमनबाग मैदान पर जमा हुए। यहां सभी ने हड़ताल का समर्थन किया।