
Baby lifted from MY Hospital found in Sanyogitaganj Police Station campus
इंदौर। नगर के सबसे बड़े अस्पताल एमवाय (महाराजा यशवंतराव अस्पताल) से चोरी हुए बच्चे को आरोपी महिला ने वापस लौटा दिया। महिला बच्चे को संयोगितागंज पुलिस थाने के परिसर में छोड़ गई थी। शुक्रवार सुबह नगर निगम की महिला सफाईकर्मी को यह बच्चा नजर आया। महिला ने अन्य साथियों को बुलवाया और तुरंत पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने बच्चे को तुरंत एमवाय अस्पताल पहुंचाया। बच्चा सकुशल है। बच्चे के परिजनों ने बताया कि पुलिस ने बच्चा मिलने की सूचना दी। हमने अभी बच्चो को नहीं देखा है, जल्द ही बच्चा हमें दे देंगे।
महिला का अब तक पता नहीं
पुलिस पिछले पांच दिनों से उस महिला की तलाश कर रही है जो अस्पताल से बच्चा ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। जबकि बाहर के फुटेजों में भी वो एक दो पहिया स्कूटर से आती और जाती नजर आई थी। इसके बाद शुक्रवार को भी एक महिला संयोगितागंज थाने के कैमरे में कैद हुई है। पुलिस के मुताबिक 6 से 7 बजे के बीच एक महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। कपड़े में लिपटा बच्चा लेकर एक महिला थाने के परिसर में आई और उसे छोड़कर चली गई। इस फुटेज में भी महिला का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। पुलिस थाने के आसपास के भी कैमरों के फुटेज के आधार पर महिला तक पहुंचने का प्रयास करेगी।
क्या कहते हैं डीआईजी
शहर के डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र कहते हैं कि पुलिस ने सफेद रंग की 450 दो पहिया वाहनों को चिह्नित किया है। इनके वाहन मालिकों को एक-एक कर बुलाया जा रहा था। पुलिस की सख्ती के कारण उसी में से किसी आरोपी ने डर से नवजात को थाने के परसिर में छोड़ दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
ऐसे हुआ था बच्चा चोरी
शहर के मालवा मिल क्षेत्र की पंचम की फेल में रहने वाली रानी भियाने पति लोकेश भियाने को दिवाली की रात को अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां दूसरे दिन सुबह 5 बजे रानी ने बच्चे को जन्म दिया था। उसी दिन शाम 6 बजे के आसपास एक युवती नर्स के कपड़े पहने हुए आई। उसने पूछा कि लड़का हुआ है या लड़की। आरोपी महिला ने परिजनों से कहा कि बच्चे की धड़कन कम है, इसकी जांच करवाना पड़ेगी। और उसे अपने साथ जांच करने का कहकर ले गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश की जा रही थी तभी शुक्रवार को सुबह बच्चा मिलने की सुखद खबर सभी को मिली।
Published on:
20 Nov 2020 10:59 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
