इंदौरPublished: Sep 10, 2023 07:43:13 pm
Faiz Mubarak
सड़क निर्माण के लिए नगर निगम ने स्थानीय व्यापारियों और अन्य लोगों से जनसहयोग के रूप में 16 लाख रुपए ले लिए, बावजूद इसके आठ महीने बीत जाने के बाद प्रशासन ने सड़क निर्माण नहीं कराया।
वैसे तो देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का नगर निगम अपने कार्यों और शहर में स्वच्छता बनाए रखने में देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के कई देशों में खास पहचान रखता है। लेकिन, इसी इंदौर के नगर प्रशासन अपनी जिम्मेदारी न निभाने का आरोप लगा है। दरअसल, शहर के लसूड़िया इलाके में स्थित एक सड़क की हालत क्षत-विक्षत पड़ी है। इस सड़क के निर्माण के लिए इलाके के लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। इसी बीच सड़क निर्माण के लिए नगर निगम ने स्थानीय व्यापारियों और अलग अलग लोगों से जनसहयोग के रूप में 16 लाख रुपए ले लिए, बावजूद इसके आठ महीने बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा सड़क निर्माण नहीं कराया गया है।