
इंदौर.शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र को उसकी 16 साल की फेसबुक फ्रेंड ब्लैकमेल कर रही थी जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। परिजनों का आरोप है कि नाबालिग लड़की बेटे पर शादी का दबाव बना रही थी जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। घटना के समय सूर्यांश उसी लड़की से बात कर रहा था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच करने की बात कह रही है।
पुलिस के अनुसार एरोड्रम थाना क्षेत्र में कृष्णा कॉलोनी में रहने वाले सूर्यांश पाराशर ने रविवार देर रात फांसी लगा ली। 18 साल का सूर्यांश बीसीए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता पंडिताई का काम करते हैं।
लॉकडाउन में फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
लॉकडाउन के दौरान सूर्यांश की दोस्ती सतना की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग से हुई थी। फेसबुक के माध्यम से हुई दोस्ती लगातार परवान चढ़ते गई और दोनों नजदीकियां बढ़ गईं। हालांकि वे दोनों कभी भी एक दूसरे से नहीं मिले पर लड़की उस पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी। वो कई बार उसे धमकी भी दे चुकी थी। परिजनों का कहना है कि सूर्यांश की लड़की से सिर्फ फोन पर ही बात होती थी। वह लड़की से नहीं मिला था। इसके बाद भी वो शादी के लिए दबाव बनाने लगी। इससे बेटा घबरा गया था। परिवार वालों को तो मामले के बारे में पहले कोई जानकारी भी नहीं थी। घटना के बाद दोस्तों ने बातचीत में परिवार को सब बातें बताईं।
लड़की से सूचना मिलने पर ही उसके दोस्त जब सूर्यांश के घर पहुंचे, तब वह कमरे में फंदे पर लटका मिला-जानकारी के अनुसार घटना के समय सूर्यांश उसी लड़की से बात कर रहा था। घटना की जानकारी लड़की ने ही सूर्यांश के दोस्तों को दी। लड़की से सूचना मिलने पर ही उसके दोस्त जब सूर्यांश के घर पहुंचे, तब वह कमरे में फंदे पर लटका मिला।
Published on:
18 Apr 2022 09:42 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
