
मामले में मंदिर पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया
Beleshwar Mahadev Temple officials arrested in Indore stepwell case - एमपी की व्यवसायिक राजधानी इंदौर में बावड़ी में कई लोग डूब गए। इस हादसे में 36 लोगों की जान चली गई। पिछले साल रामनवमी पर हुए इस दर्दनाक हादसे में अब बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में
मंदिर पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है। श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर परिसर की बावड़ी के ऊपर बनी छत धंस गई थी जिससे लोग बावड़ी में गिर गए थे।
बेलेश्वर मंदिर में स्थित बावड़ी में डूबने से हुई 36 मौतों के बाद पुलिस और प्रशासन पर लोगों ने लापरवाही के आरोप लगाए थे। इस मामले में अब जाकर मंदिर समिति के पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है।
बेलेश्वर मंदिर समिति के दो पदाधिकारियों को जूनी इंदौर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को सुबह सुबह यह गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने सेवाराम सबनानी और मुरली को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दोनों आरोपी थे लेकिन उनकी गिरफ्तारी एक साल बाद की गई।
दोनों पदाधिकारियों की गिरफ्तारी का विरोध भी हो रहा है। जिन लोगों की हादसे में मौत हो गई थी उनके परिजनों ने भी पदाधिकारियों पर कार्रवाई या उनकी गिरफ्तारी से मना कर दिया था।
हवन के दौरान हुआ था हादसा
पिछले साल रामनवमी पर श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर परिसर में पूजा के बाद हवन चल रहा था। तभी बावड़ी के ऊपर की छत धंस गई जिससे कई लोग बावड़ी में जा गिेर। यहां से महिलाओं और बच्चे समेत 36 शव मिले थे।
हादसे के बाद बावड़ी को बंद कर मंदिर के अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया था। जूनी इंदौर पुलिस ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों पर भी केस दर्ज किया था। शुक्रवार को इसी मामले में मुरली और सेवाराम सबनानी की गिरफ्तारी की गई।
Published on:
22 Mar 2024 02:38 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
